{"_id":"5b48ba404f1c1b37748b459a","slug":"121531492928-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों से अभद्र व्यवहार पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों से अभद्र व्यवहार पर होगी कड़ी कार्रवाई
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
doctor
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं अस्पताल में चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार पर विधायक राजेंद्र गर्ग ने कड़ा संज्ञान लिया है। विधायक ने पुलिस को रात के समय अस्पताल में जवान की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं जिससे अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ बिना किसी डर के रात को अपनी सेवाएं दे सकें।
विधायक ने आश्वस्त किया कि सिविल अस्पताल घुमारवीं में गुरुवार रात को ही चिकित्सकों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए जवान तैनात कर दिया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों व स्टाफ सहित घुमारवीं के लोगों को आश्वस्त किया कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में कानून व्यवस्था को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।