फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जनमंच में अधिकारियों के समक्ष समस्याएं उठाएं लोग

जनमंच में अधिकारियों के समक्ष समस्याएं उठाएं लोग

Thu, 28 Jun 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
जनमंच में अधिकारियों के समक्ष समस्याएं उठाएं लोग

बिलासपुर। झंडूता के विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अगर आमजन को नहीं मिल पा रहा है तो जन मंच कार्यक्रम में वे अपनी शिकायत को उठा सकते हैं। कहा कि प्रदेश सरकार की अनूठी पहल जन मंच कार्यक्रम आम लोगों की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम है। यह पारदर्शी एवं सार्थक तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है। इस कार्यक्रम के आरंभ होने से अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

विज्ञापन

कहा कि एक जुलाई को 10 बजे झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं पंचायत में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जनमंच कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे। इसमें लोगों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निवारण संभव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के अंतर्गत झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए सभी उच्च अधिकारी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

कहा कि प्रथम चरण में ग्राम पंचायत झंडूता, बैहना ब्राहमणा, बल्हघाड़, गाहलियां, सुनहाणी, बरठीं, बलोह, समोह, दसलेहड़ा, सनीहरा, बड़गांव, घराण, मलांगण आदि पर विशेष तौर पर फोकस रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed