फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   साढ़े तीन दशकों के बाद पंजगाई स्कूल को मिली अपनी जमीन

साढ़े तीन दशकों के बाद पंजगाई स्कूल को मिली अपनी जमीन

Wed, 14 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन दशकों के बाद पंजगाई स्कूल को मिली अपनी जमीन
सरोज पाठक
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। आखिरकार साढ़े तीन दशकों के बाद पंजगाई स्कूल को अपनी जमीन मिल गई। राजस्व विभाग के तहसीलदार व उनके सहयोगियों ने भारी बारिश के बीच अपना कार्य पूरा किया। स्कूल के नाम करीब 27 बीघा जमीन निकली है जहां पर राजस्व विभाग ने सीमाओं पर भुर्जियां भी स्थापित कर दी हैं। स्थानीय लोगों की रजामंदी से यह कार्य 35 सालों बाद पूरा हो गया।
इससे पहले यहां पर 20 से 25 बार टीमें निशानदेही के लिए पहुंच चुकी थीं लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से कार्य अधूरा रह जाता था, वहीं हाई कोर्ट भी लगातार जिला प्रशासन को निशानदेही पूरी करने को कह रहा था। स्कूल की कुछ जमीन पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था जिससे स्कूल की जमीन का पता नहीं चल पा रहा था लेकिन राजस्व विभाग ने जब मौके पर पहुंच कर स्कूल की निशानदेही की तो वहां पर स्कूल की जमीन निकली।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएमसी प्रधान छोटाराम, सलाहकार सुनील गौतम, उपप्रधानाचार्य जगरनाथ ठाकुर, तहसीलदार जय प्रकाश शर्मा, पटवारी पवन धीमान, पटवारी गरजा राम, कानूनगो सुभाष शर्मा, नंबरदार सुरेश, अश्वनी शर्मा, अनिल शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
बारिश के बाद भी डटे रहे राजस्व अधिकारी
स्कूल की जमीन की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी डटे रहे। उन्होंने तब तक मौका नहीं छोड़ा जब तक पूरी निशानदेही नहीं कर ली। टीम के साथ पुलिस के जवान भी मौजूद रहे, ताकि किसी अनहोनी घटना का नियंत्रण किया जा सके।
-------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed