{"_id":"5b71de7642c7924bf61c09ad","slug":"11534189174-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदंगी पर भड़के ग्रामीण, ग्राम सचिव का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदंगी पर भड़के ग्रामीण, ग्राम सचिव का पुतला फूंका
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
भोट। ग्राम सचिव द्वारा विकास कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणाें ने ग्राम सचिव के पुतले को आग के हवाले कर अपना रोष प्रकट किया।
सोमवार सुबह क्षेत्र के वाजिदपुर का मजरा गांव के ग्रामीण गांव के चौराहे पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि नालियों के गंदे पानी की निकास नहीं होने से नाले का गंदा पानी और बरसात का पानी उफन कर गांव की गलियों में भर रहा है। सफाई के अभाव में गांव में चारों ओर कूढे़ के ढेर लग गए हैं। बरसात के दौरान गंदे पानी व कूड़े के ढेरों से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं ग्राम सचिव से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम सचिव पर ग्राम प्रधान के घर तक आकर लौट जाने, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं करने और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। गुस्साए ग्रामीण जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रर्दशन करने लगे। ग्रामीणों ने इस दौरान ग्राम सचिव के पुतले का दहन कर अपना रोष प्रकट किया। ग्राम प्रधान पति सलीम ने बताया कि गांव के सफाई कर्मी को अधिकारियों ने भमरव्वा भेज दिया है, जिस कारण एक सप्ताह से भी अधिक समय से गांव की सफाई नहीं हो पाई है। प्रदर्शन करने वालों में हरिशंकर, पुरूषोत्तम, कल्यान सिंह, रामप्रसाद, चंद्रप्रकाश, गेंदनलाल, शेरसिंह, महेंद्र, पूरन लाल, रामबहादुर, दुर्गा प्रसाद, नत्थू लाल आदि मौजूद रहे।