{"_id":"6ab96db0af18e961d60a38d6","slug":"international-volleyball-player-shabd-gautam-honored-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168696-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शब्द गौतम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शब्द गौतम सम्मानित
विज्ञापन
बरठीं में वॉलीबॉल खिलाड़ी शब्द गौतम को सम्मानित करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: जागरूक पाठक
तकनीकी शिक्षा मंत्री धर्माणी ने बरठीं में उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बलोह पंचायत के रियाणा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शब्द गौतम को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सम्मानित किया। चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बरठीं में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने शब्द गौतम को वॉलीबॉल के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। शब्द गौतम इसी स्कूल के पूर्व छात्र हैं।
राजेश धर्माणी ने कहा कि शब्द गौतम ने वॉलीबॉल में बेहतर प्रदर्शन कर जिला, प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास किया है। अन्य खिलाड़ियों को भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शब्द गौतम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेस्ट लिबरो का खिताब हासिल कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह अंडर-17 भारतीय वॉलीबॉल टीम के कप्तान के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने शब्द गौतम और उनके परिवार को उपलब्धियों के लिए बधाई दी। इस दौरान खिलाड़ी के दादा वासूदेव गौतम, पिता पंकज गौतम, कर्मदेव शास्त्री, विनोद गौतम, स्कूल के एमडी सुदेश गौतम, सतीश गौतम, अजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।