{"_id":"5b27ea704f1c1bf36e8b88e7","slug":"11529342576-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावीं घाटी का झंडा मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावीं घाटी का झंडा मेला शुरू
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाला (बिलासपुर)। दावीं घाटी के प्रसिद्ध झंडे मेले का आगाज झंडा चढ़ाने की रस्म से हुआ। इससे पूर्व शिव मंदिर कोटला से शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर कमेटी के प्रधान सुमन ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबूराम ठाकुर, शशिकांत ठाकुर, उपप्रधान हरि सिंह धीमान, परमजीत ठाकुर, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, संजीव, देशराज, कुलदीप भड़ोल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने शोभा यात्रा में शिरकत की।
इसके बाद मंदिर कमेटी के सदस्यों ने लखदाता पीर की पूजा-अर्चना की। मेला झंडा नामक वीर सैनिक की याद में मनाया जाता है जो युद्ध में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ था। किवदंती है कि झंडा नामक सैनिक युद्ध में बुरी तरह से घायल हो गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया फिर भी वह लड़ता रहा। दावीं घाटी में वीरगति को प्राप्त हुआ। तब से इस स्थान का नाम झंडा पड़ा। दावी घाटी में बड़ी संख्या में उनके वंशज रहते हैं। उन्होंने मंदिर बनाया है। झंडा मेला 19 जून तक चलेगा। दो दिन कुश्तियों का आयोजन होगा। मेला कमेटी के प्रधान सुमन ठाकुर ने बताया कि मेले के समापन पर पूर्व मंत्री एवं श्रीनयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।