{"_id":"5c6c3ae5bdec22653c2d261c","slug":"111550596837-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के कार्य का भूमि पूजन और उद्घाटन करने आए हैं सीएम : रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के कार्य का भूमि पूजन और उद्घाटन करने आए हैं सीएम : रामलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं श्रीनयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने सरकार पर बिलासपुर जिला की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 20 फरवरी को जो भूमि-पूजन और उद्घाटन करने जा रहे हैं वह कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत किए कार्य हैं।
कांग्रेस ने इन सड़कों के लिए पूरा प्रारूप तैयार कर प्रपोजल भेजी थी और बजट में डलवाई थी जिसका बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उद्घाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिलासपुर के साथ भेदभाव किया है। सरकार ने पर्यटन का पूरा बजट मंडी, चंबा, कुल्लू सहित अन्य जिलों को दे दिया। जबकि बिलासपुर को पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए एक पैसे का भी प्रावधान नहीं किया गया। जबकि जिला की बंदलाधार पैरा ग्लाइडिंग के लिए सबसे बेहतर साइट है। गोबिंद सागर में भी जल क्रीड़ाओं का आयोजन हो सकता है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहाकि लोक निर्माण विभाग बीजेपी का अड्डा बन गया है जिसका पता इस बात से लगता है कि एक सरकारी कार्यक्रम के कार्ड पर पार्टी के प्रवक्ता का नाम अंकित किया गया है। जबकि एक स्थानीय विधायक होने के नाते विभाग का फर्ज था कि उनका नाम भी कार्ड पर होता लेकिन ऐसा नहीं हो पाया जिस कारण वह 20 फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम का वायकॉट करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के सर्किट हाउस में लोगों की समस्याओं को सुनने का कार्यक्रम बनाया था लेकिन सीएम दिन भर आरएसएस के कार्यक्रम में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री का बिलासपुर पहुंचने पर स्वागत करते हैं लेकिन यह भी मांग करते हैं कि जिला के विकास की ओर भी ध्यान दें।
----------------------