फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेड़ पौधों के बिना नहीं कि जा सकती जीवन की परिकल्पना:एसपी

पेड़ पौधों के बिना नहीं कि जा सकती जीवन की परिकल्पना:एसपी

Mon, 30 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पौधों के बिना नहीं कि जा सकती जीवन की परिकल्पना:एसपी
digital india - फोटो : demo
उजाला उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती। सोचने में ही अजीव सा लगता है कि यदि पेड़ पौधे न हों और इन्हें नष्ट कर दिया जाए तो हम सब सांस कहां से लेंगे। एसपी बिलासपुर ने घुमारवीं उपमंडल के टकरेहड़ा गांव में संस्कार सोसायटी की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम अभियान के आयोजन की शुरुआत के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि जो हमें विरासत में मिलता है उसके प्रति हमारा भी कर्तव्य है, हम भी आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ करें। हर व्यक्ति को प्रति वर्ष एक पेड़ लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए।
विज्ञापन

संस्था के सदस्य डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि प्रकृति का जब भी संतुलन बिगड़ा तो सुनामी और आपदाएं सामने आईं। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने को पेड़ पौधों का होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे वाह्य रूप से तो हम छाया व फल आदि देते ही हैं, इसके अलावा आंतरिक रूप से हमारे जीवन को जरूरी बहुमूल्य सांसें भी प्रदान करते हैं। संस्था के अध्यक्ष अमृत लाल कतना ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा। इसके लिए हम सभी जिम्मेवार हैं। पृथ्वी माता को बचाने को लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। सभी को पौधरोपण करके अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अमृत लाल कतना, उपाध्यक्ष संदीप धर्माणी, प्रवीण शर्मा, घुमारवीं पंचायत के प्रधान गरजा राम, उपप्रधान किशोरी लाल, वार्ड पंच श्याम सिंह, चौधरी राम, सुरेश कुमार, महिला मंडल प्रधान पुष्पा देवी, तरोंतद से सुनीता देवी, ठाकुर दास आदि मौजूद रहे।
इनसेट...
नशे के व्यापारियों की पुलिस को दें तुरंत सूचना
एसपी अशोक कुमार ने पौधरोपण के लिए पहुंचे लोगों से आह्वान किया कि अगर कहीं पर भी नशा से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed