फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भू-जलस्तर बढ़ाने के लिए 1.86 करोड़ से बनेंगे चेक डैम

भू-जलस्तर बढ़ाने के लिए 1.86 करोड़ से बनेंगे चेक डैम

Wed, 14 Feb 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
भू-जलस्तर बढ़ाने के लिए 1.86 करोड़ से बनेंगे चेक डैम
water shimla - फोटो : demo pics

खेमराज शर्मा

विज्ञापन

बिलासपुर। सदर क्षेत्र में घट रहे पानी के स्तर को रोकने के लिए आईपीएच विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में सदर क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा सरकार ने 1.86 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इसको लेकर अब आईपीएच विभाग जल्द ही आगामी कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। इन चेक डैमों के बनने से जहां मिट्टी का कटान रुकेगा, वहीं पानी का गिरता जल स्तर भी कम हो जाएगा। गौर रहे की सदर क्षेत्र में जोरों पर हो रहे खड्डों में अवैध खनन कार्य और अन्य कारणों की वजह से सदर क्षेत्र में पड़ने वाली खड्डों का जल स्तर काफी हद नीचे गिर गया है। इसके चलते जिला के कई गांवों में बरसात के मौसम में भी लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में तो हालात ऐसे हो जाते हैं, कि लोगों को तीन से चार दिनों तक पानी ही नहीं मिल पाता। इसके बाद उन्हें पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। वहीं, शहर में भी गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस सबका मुख्य कारण भू-जलस्तर का गिरना है। इसकी पुष्टि स्वयं आईपीएच विभाग की कर चुका है। इसके चलते उन्होंने खड्डों में पानी के स्तर को कम होने से बचाने के लिए चेक डैम बनाने की योजना बनाई है। विभाग अब इसको लेकर विभिन्न खड्डों पर चेक डैम का निर्माण होगा। इसके लिए विभाग के खड्डों और नालों में पहले चरण में 9 चेक डैम का निर्माण होगा। इससे जहां जमीन का कटाव रुकेगा। वहीं पानी का गिरता स्तर भी सुधरेगा। आईपीएच विभाग के एक्सईएन राकेश पराशर ने बताया की 9 चेक डैम निर्माण पर एक करोड़ 86 लाख 20 हजार खर्च किया जाएगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed