फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1050 candidates took the state eligibility test in the district

Bilaspur News: जिले में 1050 अभ्यर्थियों ने दी राज्य पात्रता परीक्षा

Sun, 28 Apr 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
1050 candidates took the state eligibility test in the district
- छह केंद्रों पर हुई परीक्षा, 359 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

-सिर्फ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और पैन ले जाने की ही मिली अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एचपी सेट) का आयोजन किया गया। जिले में 1050 अभ्यर्थियों ने एचपी सेट की परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 1409 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 359 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा छह केंद्रों में हुई। सुबह के सत्र में 1050 और शाम के सत्र में 1048 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।


रविवार को एचपी सेट की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोग की टीम ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा सुबह और शाम के दो सत्रों में हुई। पहला सत्र सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चला। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे ही अभ्यर्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। प्रवेश देने के बाद अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। अभ्यर्थियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में सुबह के सत्र में 336 में से 250, शाम के सत्र में 249, चांदपुर स्कूल में सुबह और शाम के सत्र में 179 में से 141, कंदरौर स्कूल में सुबह और शाम के सत्र में 140 में से 108, कोठीपुरा स्कूल में सुबह और शाम के सत्र में 199 में से 139, डीएवी स्कूल बिलासपुर में सुबह के सत्र में 305 में से 221, शाम के सत्र में 220, आईटीआई बिलासपुर में सुबह और शाम के सत्र में 250 में से 191 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed