फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तलाई में श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा, 24 घायल

तलाई में श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा, 24 घायल

Wed, 10 Apr 2019 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
तलाई में श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा, 24 घायल

विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई-लठयानी सड़क पर बड़ग़ांव गल्लू के समीप सवारियों से भरा टैंपो ओवर टेक करते समय सड़क किनारे पलट गया जिससे दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए हैं। छह घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से घायलों को आर्थिक सहायता राशि भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को अमृतसर के शहीदावाले गेट से करीब 35 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बालक नाथ की तपोस्थली के दर्शनों के लिए मंगलवार को शाहतलाई पहुंचा था। बुधवार को श्रद्धालु बच्छरेटू में शिव दर्शन करने के बाद जब वह करीब 11 बजे अपने घर वापिस अमृतसर टैंपो में जा रहे थे कि अचानक ही तीन किलोमीटर की दूरी पर टैंपो चालक ने अन्य वाहन से ओवर टेक करना चाहा लेकिन वह नियंत्रण खो बैठा जिससे टैंपो सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में टैंपो सवार यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई लाया गया। जबकि टैंपो चालक कुलवंत सिंह ने बताया कि अचानक टैंपो में कोई तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने बताया कि उनसे आगे एक और टैंपो भी जा रहा था, अगर उससे टक्कर हो जाती तो दूसरी तरफ गहरी खाई थी। इसके चलते कोई बड़ा हादसा न हो उसने पहाड़ी से टक्कर मार दी जिससे टैंपो सड़क के बीच ही पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर घटना की सुचना मिलते ही तलाई पुलिस थाना प्रभारी श्याम सुंदर अपने पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
इनसेट...
हादसे में ये लोग हुए गंभीर घायल
गंभीर रूप से घायल कमलजीत (31) पुत्र मंजीत, शहीद उधम सिंह नगर, अश्विनी कुमार (32) पुत्र संसार चंद शहीद उधमसिंह नगर, परमजीत कौर (32) पत्नी धमेंद्र कुमार, नेहा (24) पत्नी दीपक, दविंद्र जीत (12) पुत्र मनजीत सिंह गांव कमोह अमृतसर, आकाशदीप कौर (16) पुत्री धमेंद्र कुमार, शहीद उधम सिंह नगर सभी अमृतसर निवासी को गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। इन सभी को पांच-पांच हजार रुपये सहायता राशि दी गई है।
इनसेट...
कम घायलों में ये लोग हैं शामिल
कम घायलों में सिधू (60) पत्नी सोम, चालक कुलवंत (51) पुत्र संतराम, अमनदीप (20) पुत्र केवल जीत, गगनदीप (23) पुत्र केवल जीत, अन्नय (6) पुत्र सुखविंद्र, मनदीपकौर (29) पत्नी वरिंद्र सिंह, बलवीर कौर (60) पत्नी गुरबख्श, दीप सिंह (36) पुत्र भाग सिंह, सुखविंद्र सिंह (45) पुत्र कृपाल सिंह, समरजीत कौर (30) पत्नी रणजीत सिंह, कृपाल सिंह (60) पुत्र मंगल सिंह, सुखदेव (45) पुत्र अवतार सिंह, रूपिंद्रजीत कौर (22) पत्नी वीरेंद्र सिंह, परमजीत कौर (32) पत्नी जगतार सिंह, सरवण कुमार (32) पुत्र धर्मेंद्र कुमार, भूपिंद्र (11) पुत्र कमल सिंह, वरिंद्र सिंह (30) पुत्र रणजीत सिंह, केवल जीत (31) पुत्र मनजीत सभी शहीद उधम सिंह अमृतसर निवासी है। सभी 18 घायलों का उपचार तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाराधीन है। इनमें से 17 को दो-दो हजार रुपये और एक को एक हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि के तौर पर दिए हैं।

घुुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed