{"_id":"5b5f26c44f1c1b4e748b7e25","slug":"101532962500-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू नियंत्रण के लिए आपसी सहयोग से कार्य करना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू नियंत्रण के लिए आपसी सहयोग से कार्य करना जरूरी
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि प्रशासन तथा स्थानीय लोगों की सहभागिता से डियारा सेक्टर में गत दिनों से डेंगू के कम मामले आने का अर्थ है कि आपसी सामंजस्य से किया गया प्रत्येक कार्य सदैव सुखद परिणाम देता है। यह बात उन्होंने प्रशासन की दक्षता लाने को लेकर आयोजित बैठक में कही।
उन्होंने इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए कि वह डेंगू की रोकथाम के लिए स्वेच्छा से कार्य करने वाले स्वयंसेवियों की शीघ्र सूची उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि वार्ड पार्षदों के मार्ग दर्शन के साथ स्वयंसेवी व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता व डेंगू रोग से स्वस्थ हुए व्यक्ति लोगों के घर द्वार पर जाकर लोगों को डेंगू रोग के बारे में जागरूक करेंगे।
रोग से बचने से संबंधित आवश्यक जानकारियां देंगे तथा प्रत्येक वीरवार को ड्राई डे के दिन यह लोग विशेष रूप से अपनी सेवाएं देंगे। समस्त विभागों व शिक्षा संस्थानों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने-अपने संस्थान में नोडल अधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति कर सूची उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र के तहत आने वाले ऐसी पंचायतों को चिन्हित करें जहां डेंगू के पनपने की संभावनाएं अधिक हों। उस क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के साथ मिलकर डेंगू नियंत्रण कमेटी का गठन करें। उन्होंने कहा कि कॉलेज और स्कूलों में भी विद्यार्थियों को डेंगू रोग के बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि विद्यार्थी भी अपने घर और आसपास के लोगों को डेंगू रोग से बचने के लिए अपना बहुमूल्य रोल अदा कर सकें। उन्होंने बताया कि जिला में निर्मित किए जा रहे शहीद स्मारक के लिए निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों की क्रियान्वयन समिति का गठन किया जाएगा।
इनसेट...
अवैध कब्जे की सूचना देने को फोन नंबर जारी
बिलासपुर और श्रीनयना देवी में अवैध कब्जों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नंबर जारी किया है जिस पर कहीं भी हो रहे अवैध कब्जों की शिकायत प्रशासन की जा सकती है। वहीं उन्होंने अधिकारियों को भी अवैध कब्जों पर नजर रखने को कहा है। अतिक्रमण की सूचना श्री नयना देवी से 01978-288025 और बिलासपुर से 01978-222461 पर दी जा सकती है।