{"_id":"bb10c06dfe825f90b760b986baf3deac","slug":"army-man-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर मौत
सांगला (किन्नौर)/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह खंड में तैनात 11वीं बटालियन बिहार रेजिमेंट में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके घर भेज दिया गया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार 11वीं बटालियन बिहार रेजिमेंट में तैनात रमेश कुमार सिंह (27) निवासी गांव नथमलपुर, तहसील एवं पुलिस थाना अराह, जिला जोधपुर, बिहार की रविवार दोपहर बाद रजिमेंट के गेट पर दो से चार बजे तक संतरी की ड्यूटी थी।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह की शिफ्ट कर रहे जवान ने रमेश कुमार को बंदूक और अन्य शस्त्र दिए। लेकिन, कुछ ही देर में वहां गोली चलने की आवाज आई।
इसके बाद अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि रमेश कुमार लहूलुहान पड़ा था।
रमेश ने गले पर बंदूक रख कर गोली चलाई थी। इसके बाद सूबेदार मेजर बीएन राय ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल कार्यवाहक थाना प्रभारी ज्ञान चंद की अगुवाई में मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस ने पाया कि जवान की मौत हो चुकी है। शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर सूबेदार रामेश्वर शाह के हवाले कर रमेश के घर भेज दिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर अजय बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक गोली मारने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।