फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apples_foreign varieties_fire blight_bacteria_himachal pradesh

सेब की विदेशी किस्मों से फायर ब्लाइट बैक्टीरिया का खतरा

Sun, 08 Dec 2013 02:44 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Dec 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
apples_foreign varieties_fire blight_bacteria_himachal pradesh
बागवानों में सेब की अत्याधुनिक विदेशी किस्मों के आयात की होड़ से खतरनाक फायर ब्लाइट और कॉडलिंग मॉथ के हिमाचल पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


अगर ये दोनों रोग सेब उत्पादक क्षेत्रों में पहुंच गए तो इनके प्रकोप से अरबों रुपये की एप्पल इंडस्ट्री तबाह हो सकती है। स्वयं डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर ने इस खतरे से सरकार को आगाह किया है।

उनके अनुसार ये दोनों ही खतरनाक रोग अमेरिका, यूरोप के देशों सहित दुनिया भर में हैं। हिमाचल सहित भारत के अन्य प्रांत इन रोगों से अब तक मुक्त हैं। फायर ब्लाइट बगीचों में आग की तरह फैलने वाला बैक्टीरिया है।
विज्ञापन


यह कली, फूलों से लेकर पौधों के अन्य हिस्सों पर हमला करता है और तीव्रता से सेब की फसल बर्बाद कर देता है। कॉडलिंग मॉथ सुंडी की तरह होता है।

इसका लारवा सेब के फलों को वैसे बींधता है, जैसे आरपार कील गाड़ दी हो। इन दोनों से निपटने में दुनिया के विकसित देशों के भी हाथ खड़े हैं।

नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर ने बताया है कि यह मामला वह सरकार के ध्यान में ला चुके हैं। इस गैर कानूनी आयात को तुरंत रोकने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने माना कि कुछ बागवान बिना प्रोसीजर अपना विदेशों से पौधों की बड वुड और पौधे तक ला रहे हैं। आयात के एक साल तक विशेषज्ञों की ऑब्जर्वेशन में इन्हें रखना जरूरी होता है। वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय ने तो क्वारेंटाइन प्रक्रिया को अलग से विशेषज्ञों का प्रकोष्ठ तक  बनाया है। इस प्रक्रिया को राज्य बागवानी विभाग भी अपना रहा है। अगर एक बार ये दोनों रोग यहां आ गए तो इन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा।


दो लाख पौधे कानूनी, बाकी गैर कानूनी आए
वर्ष 1989 से लेकर अब तक कानूनी तरीके से लगभग दो लाख पौधे अकेला राज्य बागवानी विभाग ही आयात कर चुका है।

विभाग के निदेशक डा. गुरदेव सिंह का कहना है कि इनका ठीक से परीक्षण करने के बाद ही बागवानों को दिया गया। बगैर वैधानिक प्रक्रिया को अपनाए कितने पौधे आए, इसकी विभाग के पास भी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed