फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amit Kashyap appointed Himachal Pradesh GST Appellate Tribunal member

Himachal News: अमित कश्यप हिमाचल प्रदेश जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण सदस्य नियुक्त

Sat, 27 Dec 2025 02:14 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 02:14 PM IST
सार

भारत सरकार ने अमित कश्यप को हिमाचल प्रदेश जीएसटीअपीलीय न्यायाधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चार वर्षों के लिए है, जिसे कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Amit Kashyap appointed Himachal Pradesh GST Appellate Tribunal member
अमित कश्यप/नोटिफिकेशन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारत सरकार ने अमित कश्यप को हिमाचल प्रदेश राज्य पीठ, शिमला स्थित वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चार वर्षों की अवधि के लिए की गई है। नियुक्ति आदेश भारत सरकार द्वारा कैबिनेट की नियुक्ति समिति की स्वीकृति के बाद जारी किए गए। इससे पूर्व चयन समिति द्वारा साक्षात्कार लिया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने की।

विज्ञापन


जीएसटी अधिनियम के तहत देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण और सभी राज्यों में इसकी राज्य पीठों का गठन किया गया है। इन न्यायाधिकरणों का उद्देश्य कर विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना और कर प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाना है। शिमला में राज्य पीठ के गठन से हिमाचल प्रदेश के करदाताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

प्रशासनिक अनुभव और सेवा भावना के लिए पहचाने जाते हैं अमित कश्यप
अमित कश्यप एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने दिसंबर 2023 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति ली। अपने लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने राज्य में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। वे उपायुक्त शिमला, निदेशक उद्योग, निदेशक पर्यटन, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम, श्रम आयुक्त, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक जैसे अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं।

आईएएस में आने से पहले वे भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में भी देश की सेवा कर चुके हैं। उन्हें हमेशा उनकी मेहनत, कार्यकुशलता, ईमानदारी और गरीब व जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान उपायुक्त शिमला के रूप में उनके नेतृत्व और प्रभावी प्रशासनिक कार्यों की सर्वत्र सराहना हुई थी। उनकी यह नई जिम्मेदारी राज्य में न्यायसंगत और पारदर्शी कर व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

अजीत नैहरिया बने भारत-तिब्बत मैत्री संघ के अध्यक्ष
भारत-तिब्बत मैत्री संघ का सर्वसम्मति से अजीत नहरिया को अध्यक्ष, दिनेश कपूर को उपाध्यक्ष और निर्मल कुमार को महामंत्री चुना गया। इसके अतिरिक्त तिब्बतियन सेटलमेंट ऑफिसर कुंजुक उपाध्यक्ष और नामग्याल पूर्व की भांति कार्यालय सचिव के पद पर कार्यरत रहेंगे। यह कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों के लिए गठित की गई है। शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठक से पूर्व सदस्यों एवं सलाहकारों से विचार-विमर्श के पश्चात घोषित की जाएगी।

इससे पहले संघ की वार्षिक बैठक तिब्बतियन सेटलमेंट ऑफिस के सभागार में हुई। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए इंटरनेशनल हिमालयन फेस्टिवल के सफल आयोजन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि यह संगठन तिब्बतियन समुदाय के सहयोग एवं समर्थन के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। वहीं, सुभाष नैहरिया ने तिब्बत से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत नैहरिया और उपाध्यक्ष दिनेश कपूर ने संयुक्त बयान में कहा कि भारत-तिब्बत मैत्री संघ भविष्य में तिब्बतियन समुदाय के सहयोग के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed