फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   American woman gangraped in Manali

हिमाचल में अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप

Tue, 04 Jun 2013 07:45 PM IST
मनाली/ब्यूरो
मनाली/ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
American woman gangraped in Manali

अमेरिका से मनाली घूमने आई कैलिफोर्निया की युवती से ट्रक चालक और उसके दो सहयोगियों ने गैंगरेप किया।

विज्ञापन


पुलिस ने युवती का मेडिकल करवा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अमेरिकी दूतावास को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार कैलिफोर्निया निवासी 29 वर्षीय युवती 3 जून को मनाली घूमने आई थी। वह मनाली गांव के एक निजी गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है।

सोमवार रात 10 बजे वह ऑटो लेकर अपने विदेशी मित्रों से मिलने वशिष्ठ पहुंची। वहां से वह रात 1.00 बजे मनाली के लिए रवाना हुई।

महिला ने पुलिस तहरीर में बताया कि रास्ते में उसने ओल्ड मनाली जा रहे एक टिप्पर चालक से लिफ्ट ली। कुछ दूर निकलते ही चालक ने रास्ता बदल दिया और रास्ते में चालक व उसके दो सहयोगियों ने उससे रेप किया और रात लगभग 3.00 बजे मनाली बस स्टैंड के नजदीक छोड़ दिया।

आरोपियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई गई है। पुलिस अधीक्षक वीके धवन के अनुसार महिला के मेडिकल के बाद अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी, 392 और 34 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद भी ली लाएगी। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसका आईफोन, कैमरा, पांच हजार की इंडियन करेंसी, थाईलैंड के 1500 बाट और 30 अमेरिकन डालर छीन ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed