फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A massive fire broke out in Kullu Village Jhaniar Himachal Pradesh engulfing several houses

Kullu Fire Incident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भीषण अग्निकांड, 16 घर, 4 गोशालाएं राख; एक बछड़ा भी जिंदा जला

Mon, 10 Nov 2025 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 07:00 PM IST
सार

Kullu Fire Incident: जिला कुल्लू में गांव झनियार में भीषण अग्निकांड में करीब 16 घर और चार गोशालाएं जलकर राख हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
A massive fire broke out in Kullu Village Jhaniar Himachal Pradesh engulfing several houses
घरों में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला के बंजार उपपमंडल की नोहांडा पंचायत के गांव झनियार में भीषण अग्निकांड हुआ है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 लगी आग से पूरा गांव इसकी चपेट में आ गया है। इसमें करीब 16 घर और चार गोशालाएं जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा देवता देवता वीमू नाग व जोगनी माता के दो मंदिर में भी जलकर राख हुए। वहीं एक बछड़ा भी जिंदा जल गया है। घटना में 17 परिवारों के 100 लोग बेघर हो गए हैं। 
विज्ञापन


सड़क से करीब तीन से चार किमी दूर गांव होने से अग्निशमन विभाग के वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाए। आग से पूरे गांव में अफरा तफरी व चीख पुकार मची रही। सर्दी के मौसम में हुए अग्निकांड में काष्ठकुणी शैली के 16 मकान धू-धूकर जलकर राख हो गए हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही थी, जिसने आग को तेजी से फैलने में घी का काम किया और देखते ही देखते एक घर के बाद दूसरे घर में आग लगती रही। आग से 4.20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में 70 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे झनियार गांव के कैलाश चंद पुत्र केहर सिंह की दो मंजिल गोशाला (पड़ाछा) में अचानक आग लगी। इसके बाद तेज भड़कती आग ने साथ लगते रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

आग की लपटें उठता देख गांव के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े। लेकिन काष्ठकुणी शैली के बने मकान एक-दूसरे मकान से सटे होने से पूरा गांव को आग ने अपनी चपेट में लिया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कई लोगों को घरों से सामान निकालने का भी समय नहीं मिल पाया। हालांकि ऊपर की तरफ वाले मकान के परिवारों ने जैसे-तैसे सामान व अपने मवेशियों को बाहर निकाला। घटना दिन के समय हुई है अन्यथा जानमाल को बड़ा नुकसान हो सकता था। भीषण आग ने जब मकानों को अपनी तेज लपटों की चपेट में लिया तो मंजर भयानक व रौंगटे खड़े करने वाला था। चीख पुकार के बीच आसपास गांव के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। आग की सूचना दमकल को भी दी गई, लेकिन सड़क के अभाव से वह भी बेबस नजर आए।

आग की सूचना मिलने के बाद बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा अपनी प्रशासनिक टीम के साथ कई किमी पैदल चलकर गांव पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आकलन किया गया। कहा कि प्रभावित लोगों को राहत राशि सहित अन्य सामान दिया गया है। झनियार गांव में आग की भीषण घटना के बाद चारों तरफ सन्नाटा पसर गया है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि आग कैसे लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है।

तहसीलदार बंजार करेंगे मजिस्ट्रेट जांच
झनियार गांव में हुए भीषण अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा को गांव में लगी आग की जांच करने के आदेश दिए हैं। वह सात दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे। जिसमें आग लगने के कारणों का पता चल कसेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घास के पड़ाछों को गांव से दूर बनाए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
 

विधायक शौरी ने पीड़ितों को ढांढा बंधाया
जिले की बंजार घाटी के झनियार गांव में लगी भीषण आग को काबू पाने के लिए पांच घंटे का समय लगा है। लकड़ी के बने काष्ठकुणी शैली के मकानों में भड़की भीषण आग को काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ आसपास गांव के सैकड़ों लोगों को मशक्कत करनी पड़ी है। दोपहर 1:30 बजे लगी आग पर शाम करीब 6:30 बजे के आसपास काबू पाया गया। वही आग की सूचना के बाद स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी गांव पहुंचे और नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया। कहा कि यह ह्रदय विदारक घटना में हमारी दुर्गम पंचायत नोहांडा का झनियार गांव पूरी तरह आग में समा गया है। शाौरी ने कहा कि पीड़ा की इस घड़ी में वह ग्रामीणों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed