फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal virbhadra politics

वीरभद्र की रणनीति पर सोनिया की मुहर

Sat, 15 Mar 2014 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Mar 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
himachal virbhadra politics

लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रणनीति पर कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी ने मुहर लगा दी है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री चारों सीटों पर अपनी पसंद की प्रत्याशी ले आए।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने हर सीट के समीकरणों और विधानसभा उपचुनाव पर नजर रखते हुए प्रत्याशी तय करवाए।

ओबीसी बहुल मतदाताओं वाली कांगड़ा सीट से चंद्र कुमार के रूप में ओबीसी प्रत्याशी ही उतारा गया। 2009 में चुनाव में चंद्र कुमार को भाजपा प्रत्याशी राजन सुशांत ने 20779 वोट के अंतर से हराया था।
विज्ञापन


वर्तमान में संसदीय क्षेत्र की कुल 17 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा 13 (निर्दलीय मिलाकर) विधायक हैं, जबकि भाजपा के महज 4 विधायक हैं।

शिमला सीट पर सोलन के विनोद सुल्तानपुरी के बजाए रोहडू से विधायक मोहन लाल ब्राक्टा पर दांव खेला गया। इस सीट पर हालांकि पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस के धनी राम शांडिल को 27327 वोट से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार इस सीट पर कांग्रेस के पास 11 और भाजपा के पास 7 विधायक हैं। वीरभद्र सिंह की रणनीति शिमला जिला से निर्णायक बढ़त लेकर रोहडू में उपचुनाव के लिए भी माहौल बनाने की है।

मंडी सीट वीरभद्र सिंह की अपनी सीट रही है। 2009 में यहां से वीरभद्र सिंह 13997 वोट से भाजपा के महेश्वर सिंह को हराया था। इसके बाद 2013 में हुए उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने 1.36 लाख वोट से जयराम ठाकुर को हराया था।


यहां वर्तमान सांसद को ही टिकट मिलना था। हमीरपुर सीट पर रणनीति के तहत राजेंद्र राणा को उतारा जा रहा है। वह राजपूत हैं और हमीरपुर जिला से हैं।

कांग्रेस को लग रहा है कि ऐसा कर वह हमीरपुर में मत विभाजन करेगी और अन्य दो जिलों में बढ़त बनाएगी। इस सीट पर अनुराग ठाकुर पिछला चुनाव 72732 वोट से नरेंद्र ठाकुर को हराकर जीते थे। इस सीट पर अभी भाजपा के पास 10 और कांग्रेस के पास 7 विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed