फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rahul in himachal pradesh

20 मार्च को हिमाचल आएंगे राहुल गांधी

Wed, 12 Mar 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Mar 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
rahul in himachal pradesh
प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता केवल टिकट विवाद की वजह से ही दिल्ली में डटे हुए नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा भी पक्का करवा लिया है।
विज्ञापन


इन नेताओं ने राहुल की धर्मशाला रैली को महत्वपूर्ण बताकर उनकी रैली का नया शेड्यूल तय कर दिया है। अब राहुल 20 मार्च को धर्मशाला आकर रैली को संबोधित करेंगे और कांग्रेसियों को चुनावी टिप्स देंगे।
विज्ञापन


यूं तो सरकार और पार्टी प्रमुखों ने कुछ दिन पहले ही 20 मार्च की यह तिथि रैली के लिए निर्धारित कर इस बारे में कांग्रेेस के केंद्रीय नेतृत्व से बात कर ली थी, पर इसे टेंटेटिव माना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की आठ मार्च को धर्मशाला के पुलिस ग्रांउड में रैली प्रस्तावित थी। इसे टिकट वितरण को लेकर केंद्रीय व्यस्तता की वजह से आगे कर दिया गया था।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 20 मार्च का राहुल का हिमाचल आने का कार्यक्रम पक्का कर दिया है।

मंगलवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि दिल्ली से राहुल गांधी का 20 मार्च का कार्यक्रम तय हो गया है। यह केंद्रीय नेतृत्व से एक दिन पहले ही कन्फर्म हुआ है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद कांग्रेस के सभी नेताओं को दी गई ड्यूटियां भी पूर्ववत ही रहेंगी। राहुल का कार्यक्रम पूर्ववत ही रहेगा, केवल तिथि बदली है। उन्हें पूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन पर सम्मानित करेंगे।


उसके बाद उनकी पुलिस ग्राउंड में पब्लिक मीटिंग होगी। बाद में वे कांग्रेस के विधायकों, प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों और सदस्यों से भेंट करेंगे। वह कांग्रेस नेताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed