फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   80 thousand new voters in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में जुड़े 80 हजार नए मतदाता

Fri, 05 Apr 2013 11:06 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Fri, 05 Apr 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
80 thousand new voters in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में करीब 80 हजार नए मतदाता जुड़े हैं। निर्वाचन विभाग ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण का काम पूरा कर लिया है। फाइनल सूची का प्रकाशन 5 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि भरमौर, लाहौल स्पीति और किन्नौर निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुनर्निरीक्षण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रारूप प्रकाशन के समय प्रदेश के 65 विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूची में कुल 43,99,538 मतदाताओं के नाम दर्ज थे।
विज्ञापन


पुनर्निरीक्षण के दौरान 1, 08,317 नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं। 28,730 मतदाता के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन या दोहरे पंजीकरण के कारण सूचियों से हटाए गए। इस तरह मतदाता सूची में 79587 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब 44,79,125 मतदाता पंजीकृत हैं, इनमें 22,89,016 पुरुष तथा 21,90,109 महिला मतदाता शामिल हैं। सभी मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र तैयार कर दिए गए हैं।  सबसे अधिक सुलह विधानसभा क्षेत्र में 87,929 मतदाता हैं। सबसे कम 53,691 मतदाता दून निर्वाचन क्षेत्र में हैं।


आप यहां देख सकते हैं मतदाता सूची
शिमला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रकाशित मतदाता सूची का निशुल्क निरीक्षण संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी एडीएम या एसडीएम, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी तहसीलदार या नायब तहसीलदार के कार्यालय में अथवा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ स्तर के अधिकारियों के पास उपलब्ध सूची से किया जा सकता है। मतदाता सूचियां निर्वाचन विभाग की बेबसाइट पर भी है।

मतदाता सूचियों की सीडी मुख्य निर्वाचन अधिकारी या संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से 100 रुपये प्रति सीडी की दर से ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed