{"_id":"e0555e91216c279be89a24e160110971","slug":"19-killed-in-bus-accident-in-sirmaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में खाई में गिरी बस, 21 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में खाई में गिरी बस, 21 की मौत
अमर उजाला, संगड़ाह
Updated Fri, 27 Sep 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर जिले के रेणुका क्षेत्र में एक बस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्र के ददाहू-ऊंचा टिक्कर संपर्क मार्ग पर रणफुआ गांव के पास एक निजी बस करीब नौ सौ फुट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर और कंडक्टर समेत 19 लोग मौके पर ही मर गए, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन
मृतकों में 12 लोग एक ही गांव के हैं। हादसे में तीन सगी बहनों की भी मौत हो गई। उपायुक्त विकास लाबरू ने एडीएम नाहन को हादसे की जांच सौंपी है।
शुक्रवार सुबह निजी बस वेदू कोच (एचपी 71-1316) ऊंचा टिक्कर से ददाहू जा रही थी।
चौबीस सीटर इस बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 21 लोग सवार थे। ऊंचा टिक्कर से छह किलोमीटर दूर रणफुआ गांव के पास यह बस अनियंत्रित होकर करीब 900 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुन समीप के गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एसडीएम संगड़ाह भी घटना स्थल पर पहुंचे।
चार माह में दूसरा बड़ा हादसा
रेणुका विधानसभा क्षेत्र में चार माह के भीतर यह दूसरा बड़ा बस हादसा है। इसके पहले गत सात जून को भड़ारी बस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे की रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
मरने वालों में तीन सगी बहनें भी
मृतकों में शामिल लाजवंती, आशा और संध्या घाटों गांव निवासी नेतर सिंह की बेटियां थीं। तीनों विवाहित थीं। वे वीरवार को ऊंचा टिक्कर गांव में किसी परिजन की मृत्यु के बाद शोक प्रकट करने आई थीं।
ये हुए हादसे के शिकार
जबडोग गांव के निक्काराम (35), राजू (25) परिचालक, राजीव (17), हरिचंद (36), दलीप सिंह (34), कल्याण सिंह (45), कंठीराम (47), गुमान सिंह (35), यशपाल (18), जोगिंद्र सिंह (25), कपिल (17), संजय (14), ऊंचा टिक्कर के बलवीर सिंह (20), अनिल कुमार (25), अमर सिंह (55), लाणा पालर के वीरेंद्र सिंह (30) चालक, संध्या (30), फाइल के कलीराम (51), देवा मानल के सुरेंद्र (45), कड़ियाना की लाजवंती (43), भाटण भजौण की आशा (28) की हादसे में मौत हो गई।