{"_id":"60f572fe28340f43de15f298","slug":"heavy-rain-in-hamirpur-himachal-marriage-traditions-fulfilled-under-umbrella","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में बारिश का खलल, छाता तान निभाई रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में बारिश का खलल, छाता तान निभाई रस्में
Mon, 19 Jul 2021 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:12 PM IST
सार
विवाह शादी की रस्में निभाई जा रही थीं तो बारिश शुरू हुई और पानी मंडप तक जा पहुंचा। शादी की रस्मों को कुर्सी और छाते के सहारे निभाना पड़ा।
विज्ञापन
छाता तान निभाई गई शादी की रस्में।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन माह के पहले सोमवार को जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने एक शादी समारोह को प्रभावित किया। बारिश ने समारोह के बीच जमकर खलल डाला। बिझड़ी पंचायत के अंबोटा में हो रही एक शादी की रस्मों के दौरान बारिश का पानी मंडप तक पहुंच गया। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन को कुर्सी पर बैठाया और छातों के सहारे रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
कोरोना काल में पहले ही शादी समारोह सादे तरीके से हो रहे हैं और अब बारिश से समारोह में बाधा उत्पन्न हुई। अंबोटा में दूल्हे बाल कृष्ण की शादी दिन में ही थी। जब विवाह शादी की रस्में निभाई जा रही थीं तो बारिश शुरू हुई और पानी मंडप तक जा पहुंचा। शादी की रस्मों को कुर्सी और छाते के सहारे निभाना पड़ा।
विज्ञापन