{"_id":"f1d64d77f3d57a9795c9956bbebc4976","slug":"young-man-killed-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला हथीन
Updated Thu, 21 Nov 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उटावड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक (16) वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उटावड़ निवासी अरशद पुत्र खुर्शीद बृहस्पतिवार को अपने खेतों से पानी लगाने के बाद बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उटावड़ चौक के पास सामने से आते एक ट्रक ने अरशद की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरशद की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने मृतक के भाई आकम के ब्यान पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन