फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youths set fire to a parked truck by sprinkling petrol

Haryana Crime: बाइक पर आए युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर सरपंच की खड़े ट्रक में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 27 Jul 2025 03:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जाखल
संवाद न्यूज एजेंसी जाखल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 03:05 PM IST
सार

नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे सरपंच के घर के बाहर खड़े ट्रक को दो अज्ञात युवकों द्वारा देर रात्रि पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Youths set fire to a parked truck by sprinkling petrol
पीड़ित सरपंच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाखल गांव में नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे सरपंच के घर के बाहर खड़े ट्रक को दो अज्ञात युवकों द्वारा देर रात्रि पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। बदमाशों की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रात को दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे, जो पेट्रोल छिड़ककर ट्रक के टायरों में आग कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


बता दें कि करीब छह माह पहले भी बदमाशों ने आधी रात को सरपंच के घर पर पथराव किया था। दरअसल, जाखल गांव में कुछ लोग स्मैक, हेरोइन व मेडिकल नशे का धंधा करते हैं। जिससे न केवल गांव का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि इससे नई पीढ़ी भी इन घातक नशों की चपेट में आ रही है। ऐसी स्थिति में गांव के सरपंच अर्जुन सिंह द्वारा गांव में नशा विरोधी मुहिम चलाई हुई है। 
विज्ञापन


धरातल पर नशा तस्करी करने वाले लोग उनकी मुहिम से खफा थेष। शनिवार रात को हुई इस घटना की सूचना मिलने पर जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखल गांव के सरपंच प्रतिनिधि दुला राम ने बताया कि रात को उन्होंने अपना ट्रक घर के पास जाखल कुलां रोड पर खड़ा किया था। रात करीब सवा दो बजे उन्हें राहगीरों से ट्रक को आग लगाने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने  किसी तरह पानी की व्यवस्था कर राहगीरों की मदद से मुश्किल से आग को बुझाया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो स्थिति स्पष्ट हुई। 


रात करीब 2 बजे एक पल्सर बाइक पर आए दो युवक ट्रक पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि उसी दौरान वहां सड़क से एक गाड़ी में जा रहे 4-5 लोगों ने रात्रि को ही उनके घर का दरवाजा खटखटा कर, उन्हें इस बारे में सूचित किया। जिसके बाद उन्होंने राहगीरों के साथ मिलकर मुश्किल से आग को बुझाया। उन्होंने बताया कि गांव को नशा मुक्त करने की कड़ी में उन्होंने दो दिन पहले ही एक बैठक कर, ग्रामीणों को नशा विरोधी मुहिम में सहयोग देने की अपील करने के साथ ही नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed