{"_id":"6a403ae7196fbfb41107f7e3","slug":"youth-dies-in-truck-collision-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158564-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Sun, 28 Jun 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के कलानौर में शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शांतिनगर निवासी 26 वर्षीय रोहित अपने एक साथी के साथ शनिवार को बाइक पर किसी काम से कलानौर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
कलानौर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद