{"_id":"65d12365e47b3f53560a2fb9","slug":"young-man-lost-his-life-due-to-collision-with-vehicle-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-114222-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक की वाहन की टक्कर से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक की वाहन की टक्कर से गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर आईटीआई के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदा कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय देवांश की मौत हो गई। हादसे के समय युवक सिटी मॉल में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नंदा कॉलोनी निवासी कीमती लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई नरेश कुमार चार साल से पैरालाइज है। वह चल फिर नहीं सकता। नरेश का बेटा देवांश सिटी मॉल में अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी बनाने के लिए गया था, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। अगले दिन उन्हें गांधी नगर थाना पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि रात एक बजे देवांश की आईटीआई चौक के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। उसका शव सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। सूचना मिलने पर वह परिवार समेत अस्पताल पहुंचा। जहां उसने शव की शिनाख्त देवांश के रूप में की। उसे बताया गया कि सिटी मॉल से वापस घर जाते हुए वह हादसे का शिकार हुआ, लेकिन हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया। मौके पर जो पुलिस पहुंची थी, उसका भी कुछ पता नहीं चला न ही पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई की। जब वह गांधी नगर थाना में गया तो वहां पुलिस अधिकारियों ने उसे कहा कि थाने का स्टाफ शंभू बॉर्डर पर है। वहां से आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। कीमती लाल ने पुलिस को शिकायत देकर मांग की है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाए। ताकि यह पता चल सके कि हादसा किस वाहन से हुआ। इस शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी निर्मल सिंह का कहना है कि मृतक के चाचा ने बयान दिए थे। जिसके बाद मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। हादसे के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। आरोपी वाहन चालक का पता कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।