{"_id":"6abd70a04648b40a2201dbe6","slug":"health-of-446-people-checked-at-the-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163771-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिविर में जांचा 446 लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिविर में जांचा 446 लोगों का स्वास्थ्य
विज्ञापन
शिविर के दौरान लोगों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित सामुदायिक केंद्र में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान और स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वास्थ्य जांच व योग शिविर लगाया गया। इसमें सफाई और नगर निगम कर्मचारियों समेत 446 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 182 लोगों की आयुर्वेदिक पद्धति और 264 लोगों की सामान्य चिकित्सा पद्धति से जांच हुई।
शिविर में रक्तचाप, रक्त में शर्करा, आंखों, दांतों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। हुडा औषधालय के प्रभारी एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक, दंत चिकित्सक डॉ. श्रुति, औषधि अधिकारी कमल कुमार, प्रयोगशाला तकनीशियन सुमित कुमार, सिविल अस्पताल जगाधरी की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा और मंजू समेत चिकित्सा दल ने लोगों की जांच की। जरूरत के अनुसार लोगों को चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं भी दी गईं। इसके अलावा लोगों को योगासन करवाया गया। शिविर में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने स्वास्थ्य जांच और योग गतिविधियों में भाग लिया।