फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lack of space stalls MRI centre plans

Yamuna Nagar News: जगह कम पड़ने से एमआरआई केंद्र की योजना अटकी

Thu, 01 Oct 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lack of space stalls MRI centre plans
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई के लिए चयनित जगह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई सुविधा शुरू होने का इंतजार कर रहे मरीजों को अभी कुछ और समय लग सकता है। अस्पताल में एमआरआई केंद्र के लिए चयनित जगह को एजेंसी के इंजीनियर ने मशीन लगाने के लिए कम बताया है। इसके बाद अब जिस हॉल में एमआरआई मशीन स्थापित की जानी थी, उसके साथ लगते अन्य कमरों को इसके लिए सुधारने को कहा गया है। इससे केंद्र शुरू होने में देरी होने की संभावना है।
जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई सुविधा शुरू करने के लिए पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसके बाद चयनित एजेंसी को कार्य भी आवंटित कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में अल्ट्रासाउंड विभाग के पास खाली कमरों में एमआरआई मशीन स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। एजेंसी के इंजीनियर अस्पताल का निरीक्षण भी कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान उन्हें चयनित जगह मशीन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए कम लगी। अब अस्पताल प्रशासन की ओर से आसपास के कमरों को भी एमआरआई केंद्र के लिए तैयार करने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

करीब 200 बेड वाले जिला अस्पताल में रोजाना 2200 से 2500 मरीज ओपीडी और आईपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां अभी तक एमआरआई जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध नहीं है। गंभीर मरीजों को कई बार पीजीआई चंडीगढ़ और अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में रेफर करना पड़ता है। एमआरआई सेंटर शुरू होने से जिले के मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

जटिल बीमारियों की जांच में महत्वपूर्ण है एमआरआई
सिर या रीढ़ की हड्डी में चोट, मस्तिष्क संबंधी बीमारियों, नसों की समस्याओं और कैंसर जैसे कई गंभीर मामलों में एमआरआई जांच की जरूरत पड़ती है। इसके माध्यम से स्ट्रोक, एन्यूरिज्म, मल्टीपल स्केलेरोसिस और स्पाइनल इंजरी सहित शरीर की कई आंतरिक समस्याओं का विस्तृत पता लगाया जा सकता है।

-----
जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई के लिए एजेंसी को कार्य आवंटित कर दिया गया है। जिस जगह पर मशीन स्थापित की जानी है, वह एजेंसी के इंजीनियर को दिखाई जा चुकी है। जल्द ही आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर मशीन स्थापित कर सेवा शुरू की जाएगी। - डॉ. विपिन गोंदवाल, डिप्टी सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed