{"_id":"6abd7007b4731c11f707695a","slug":"poor-arrangements-for-paddy-procurement-at-saraswatinagar-mandi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163758-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरस्वतीनगर मंडी में धान खरीद से पहले व्यवस्थाएं बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरस्वतीनगर मंडी में धान खरीद से पहले व्यवस्थाएं बदहाल
Thu, 01 Oct 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सरस्वतीनगर मंडी की खस्ता हाल सड़क व भरा पानी। संगठन
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। धान खरीद से पहले मंडियों में मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के प्रशासन के दावे सरस्वतीनगर अनाज मंडी की बदहाल स्थिति के सामने फीके नजर आ रहे हैं। मंडी के मुख्य प्रवेश मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और इनमें गंदा पानी जमा है। धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को इसी रास्ते से मंडी में प्रवेश करना पड़ रहा है। पानी भरे होने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे ट्रॉली का पहिया फंसने या पलटने का खतरा बना हुआ है।
इतना ही नहीं, किसानों और श्रमिकों के लिए स्वच्छ पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्हें पानी के लिए आढ़तियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, जिला प्रभारी सतीश कुमार, पप्पल, हरदीप भागू माजरा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ सरस्वतीनगर मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी का जायजा लेकर व्यवस्थाओं पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन शुरू होने से पहले मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और जरूरी कार्य पूरे करने के अधिकारियों की ओर से दावे किए गए थे, लेकिन सरस्वतीनगर मंडी की स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है।
-- -- -- --
जल्द व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी
भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि धान खरीद के दौरान मंडी में किसानों, श्रमिकों और आढ़तियों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके बावजूद रास्ते और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल गड्ढों को भरवाने, रास्ते को दुरुस्त कराने और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं तो यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। वहीं इस संबंध में एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ का कहना है कि मंडी का रास्ता ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं।