फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress protests for OBC rights; submits memorandum to DC.

Yamuna Nagar News: ओबीसी हक के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Oct 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Congress protests for OBC rights; submits memorandum to DC.
जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते जाते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जातिगत जनगणना और अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों के लिए कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया गया। पंचायत भवन के सामने बंद पेट्रोल पंप परिसर में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने जातिगत जनगणना कराने, जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए स्पष्ट श्रेणी रखने और जातियों से संबंधित आंकड़ों की वैज्ञानिक तरीके से गणना करने की मांग उठाई।
राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध व कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में जातिगत जनगणना की मांग करते हुए प्रदर्शन कर उपायुक्त प्रीति के जरिये राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर (ग्रामीण) के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर व जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर (शहरी) के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी विशेष रूप से समर्थकों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन एवं विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग के लिए 100 दिन तक ओबीसी हक हुंकार अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पैदल मार्च, धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल और रैलियों से मांग उठाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed