फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man drowned in canal during immersion

Yamuna Nagar News: विसर्जन के दाैरान युवक नहर में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned in canal during immersion
यमुनानगर। परिवार के साथ मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन करने पहुंचा एक युवक पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया। युवक के डूबने से वहां खलबली मच गई और मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने गोता खोरों की मदद से पानी में युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं, युवक के डूबने से परिवार की खुशियां व उल्लास चित्कार में बदल गई। हादसा आजाद नगर गली नंबर 14 के पास पश्चिमी यमुना नहर पर हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिहार का रहने वाला सतीश यमुनानगर में स्क्रैप का काम करता था। सतीश परिवार के साथ आजाद नगर काॅलोनी में रह रहा था। बुधवार को सतीश व परिवार के सदस्य मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जित करने के लिए यमुना नहर पर पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जित करते समय नहर किनारे पहुंचे तो सतीश का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। परिवार के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश के नहर में डूबने से शोर और खलबली मच गई। आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed