फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Years of penance and hard work succeeded in Ayodhya: Vijay Kumar

अयोध्या में वर्षों की तपस्या व मेहनत हुई सफल : विजय कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Years of penance and hard work succeeded in Ayodhya: Vijay Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। खजूरी गांव के सामुदायिक भवन में समरस गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में मजबूत व सिद्धांतवादी राष्ट्र निर्माण कैसे हो, इस विषय पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता विजय कुमार ने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए 76 बार संघर्ष हुआ था। लेकिन हमें सफलता नहीं मिली। लेकिन फिर 77वें संघर्ष का जिम्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लिया था। तब उन्होंने देश की जनता से वादा किया था कि वह विश्व हिंदू परिषद के साथ मिलकर इस संघर्ष को सफलता की ओर ले जाएंगे और अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण होगा। आज वर्षों की तपस्या व मेहनत के बाद यह संघर्ष पूरा हो गया है। इसलिए पूरे देश की जनता व श्रीराम मंदिर के लिए कुर्बानी देने वाले लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत व सिद्धांतवादी राष्ट्र का निर्माण करना है तो हमें अभी पांच कार्य और करने होंगे। जिसमें पहला परिवारों में आपसी प्यार लाना है। दूसरा स्वच्छ पर्यावरण, तीसरा सामाजिक समरसता, चौथा स्वदेशी भाव व पांचवां संविधान के मुताबिक अपने नैतिक कर्तव्यों की पालना है। इन सभी को सार्थक कर ही हम मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता मंच के उत्तर भारत प्रांत संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि समाज में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। हमें इसी विचारधारा पर चलने का प्रयास करना चाहिए। परिवार में सभी सदस्य मिलजुल कर रहें, ऐसी व्यवस्था करनी होगी। इस भावना के लिए हमें रामचरित मानस को अपने जीवन में उतारना होगा। तभी यह संभव है। हमें किसी से ईर्ष्या द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इससे समाज में कटुता आती है और समाज पिछड़ता है। समाज के पिछड़ जाने से देश की तरक्की संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed