फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar will shine on the world stage with the arrival of UAE's Prince

यूएई के प्रिंस के आने से विश्व पटल पर चमकेगा यमुनानगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar will shine on the world stage with the arrival of UAE's Prince
यमुनानगर। भारत भ्रमण के दौरान यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के राजकुमार शेख माजिद राशिद अल मुल्ला शनिवार को यमुनानगर पहुंचेंगे। इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से न सिर्फ उनका स्वागत किया जाएगा, बल्कि उन्हें जिले के उद्योगों की खासियत और उत्पाद के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रिंस के भ्रमण से यमुनानगर को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में कई विश्वस्तरीय औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं और यहां के उत्पाद विदेशों में भेजे जाते हैं, लेकिन यमुनानगर को विश्वपटल पर अभी तक अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई है। यही कारण है कि यूएई के राजकुमार के भारत भ्रमण के दौरान चैंबर्स आफ कॉमर्स की ओर से उन्हें यहां आमंत्रित किया गया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विभोर पहुजा ने बताया कि प्रिंस के भ्रमण के दौरान कारोबारियों द्वारा उन्हें यहां के उद्योगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रिंस को बताया जाएगा कि यहां पर किस प्रकार के उद्योग स्थापित हैं और उनके लिए किन परिस्थितियों व चीजों की आवश्यकता रहती है। यहां स्थापित इस्जेक कंपनी के बारे में भी उन्हें जानकारी दी जाएगी। इस्जेक विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग कंपनी है, जिसमें बड़ी-बड़ी मशीनें तैयार की जाती हैं। यहां से मशीनें तैयार कर दुबई सहित अन्य अरब देशों में भेजी जाती है। इसके अलावा यहां के बर्तन उद्योग के बारे उन्हें बताया जाएगा। यहां से बड़ी संख्या में एल्युमिनियम के बर्तन दुबई जाते हैं। वहीं विश्वस्तरीय स्टील बर्तन की भी यहां पर भारी मांग हैं। इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित एथेनॉल प्लांट और शुगर मिल सहित अन्य उत्पादों की जानकारी दी जाएगी। विदित हो कि जिले की सरस्वती शुगर मिल एशिया की सबसे बेहतरीन चीनी बनाने वाली कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed