{"_id":"57a0f4ad4f1c1b512f2b8ecd","slug":"yamunanagar-crop-insorence-farmer-bku","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने नारेबाजी कर किया फसल बीमा का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने नारेबाजी कर किया फसल बीमा का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने गांव अजीजपुर में प्रदर्शन कर सरकार की फसल बीमा योजना का विरोध किया। स्वागमीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू न करने के विरोध में किसानों ने प्रधानमंत्री को किसान विरोधी और भाजपा सरकार नकारा सरकार बताते हुए नारे लगाए गए।
भाकियू के पूर्व अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के साथ सीधा धोखा है। इसकी आड़ में सरकार किसानों को लूटना चाहती है। गांव में छोटे रकबे के किसानों को इसका भारी नुकसान होगा। योजना में गांव को इकाई मानने की बजाए प्रत्येक किसान की प्रति एकड़ को इकाई माना जाए, ताकि सभी किसानों को इसका समान रूप से फायदा मिल सके।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की फसलों का जबरन बीमा करना चाहती है, जबकि योजना से किसान को कोई लाभ होने वाला नहीं है। ब्लॉक प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के ऋण माफ करें, स्वामी नाथन रिपोर्ट जल्द लागू करे, बीमा योजना को बंद किया जाए। मौके पर संजू गुदियाना, उप प्रधान संदीप महेश्वरी, राम सिंह, जोगिंद्र, युवा प्रधान संदीप टोपरा सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा सबसे बड़ी धोखेबाज पार्टी
रादौर। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्मसिंह मथाना व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने रादौर विधानसभा क्षेत्र के गांव सिलीकलां, खजूरी गांवों में किसान सभाओं को संबोधित किया। वे 11 अगस्त की ढांड रैली को लेकर जिले के किसानों को न्यौता देने के लिए आए थे। उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी धोखेबाज पार्टी बताया। इस अवसर पर बाबुराम गुंदयाना, कर्ण बुबका सीटू नंबरदार, जोगिन्द्र गुंदयाना, राम सिंह जत्थेदार मौजूद थे।
ये सरकार किसानों का भला नहीं कर सकती: चढुनी
जगाधरी वर्कशाप। गांव सुढल में भाकियू के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि ये भाजपा सरकार किसान विरोधी है और ये किसानों का कोई भला नहीं कर सकती। भाजपा सरकार ने किसानों को ठगा है, जिसका जवाब किसान देंगे। मौके पर बसंत कुमार को यमुनानगर जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। मौके पर प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल, महिंद्र सुढल, नरेश हसनपुर, जय सिंह, जसवंत, प्रवेश गुगलो, मामचंद रूलाखेडी, रणधीर काठवाला, माया राम मौजूद रहे।