फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation team visits Indore to observe sanitation model

Yamuna Nagar News: स्वच्छता का मॉडल देखने के लिए इंदौर गया नगर निगम का दल

Sat, 10 Oct 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation team visits Indore to observe sanitation model
इंदौर के लिए रवाना होतीं मेयर व अन्य प्रतिनि​धि। प्रवक्ता - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और सफाई प्रबंधन में नए उपाय अपनाने के लिए मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ इंदौर के लिए रवाना हो गए। प्रतिनिधिमंडल वहां की स्वच्छता व्यवस्था का अध्ययन करेंगे।
साथ ही यह जानेगा कि इंदौर के तरीकों को यह किस तरह लागू किया जा सकता है। मेयर के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इंदौर पहुंचकर स्वच्छता मॉडल का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में कुरुक्षेत्र, कैथल और रादौर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर निगमों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यमुनानगर से मेयर और निगम आयुक्त की भागीदारी को सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल इंदौर में कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, जनभागीदारी, जागरूकता अभियान और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाएगा। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद कर वहां अपनाई जा रही कार्यप्रणाली को समझा जाएगा। यह जानने का प्रयास होगा कि नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और व्यवस्था को नियमित बनाए रखने के लिए कौन-से उपाय किए जा रहे हैं।
मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के अनुसार, इंदौर की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने का उद्देश्य ऐसे उपायों की पहचान करना है, जिन्हें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप यमुनानगर में लागू किया जा सके।

अध्ययन के बाद तैयार होगी विस्तृत रिपोर्ट
इंदौर से लौटने के बाद प्रतिनिधिमंडल अध्ययन के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। इसमें स्वच्छता प्रबंधन से जुड़े उन तरीकों का उल्लेख किया जाएगा, जिन्हें यमुनानगर-जगाधरी में अपनाने की संभावनाएं हैं। रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम मौजूदा व्यवस्थाओं में सुधार के विकल्पों पर विचार करेगा। शहर में कचरे के निस्तारण, नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed