फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather changes due to light rain; chance of rain today as well

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, आज भी बारिश की संभावना

Sat, 10 Oct 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Weather changes due to light rain; chance of rain today as well
यमुनानगर में दिनभर छाए बादल और शाम को सूर्यास्त के समय सुनहरे नजर आए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार सुबह कई जगह हल्की बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा। मौसम में आए इस बदलाव ने धान की कटाई और मंडियों में पहुंच रही फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग ने शनिवार को भी जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि आगामी एक-दो दिन मौसम खराब रह सकता है। ऐसे में किसानों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही धान की कटाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने की संभावना के बीच किसानों को फसल की कटाई और उसे सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
धान खरीद का सीजन जोरों पर है और जिले की अनाज मंडियों में फसल की आवक भी तेज हो रही है। ऐसे में बारिश होने से किसानों के सामने दोहरी परेशानी खड़ी हो सकती है। खेतों में खड़ी धान की फसल की कटाई प्रभावित होने के साथ मंडियों में पहुंच चुकी फसल के भीगने का खतरा भी बना हुआ है।

बारिश से धान गीला होने पर उसकी सुखाई और खरीद प्रक्रिया में भी दिक्कत आ सकती है। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए किसान अब आसमान की ओर नजरें टिकाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed