फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   GPS location glitches halt lifting operations; trucks stranded at mandis

Yamuna Nagar News: जीपीएस की लोकेशन में गड़बड़ी से उठान ठप, मंडियों में खड़े ट्रक

Sat, 10 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
GPS location glitches halt lifting operations; trucks stranded at mandis
जगाधरी अनाज मंडी में आउट गेटपास नहीं कटने से खड़े धान से लदे ट्रक। संवाद
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों से धान का उठान करने में जीपीएस की लाइव लोकेशन में आ रही गड़बड़ी बाधा बन गई है। ट्रकों की लोकेशन बार-बार बंद होने से मंडियों में गेटपास काटने में परेशानी आ रही है। धान से लदे ट्रक मंडियों के अंदर खड़े हैं और उठान की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
वहीं गेटपास कटने के बाद मंडी से बाहर निकले ट्रकों की लोकेशन भी ट्रैक नहीं हो पा रही है। इससे राइस मिलों तक धान की डिलीवरी की निगरानी में दिक्कत आ रही है। बताया जा रहा है कि पोर्टल में किए गए बदलाव के बाद यह समस्या हुई है। जिले की सभी 13 अनाज मंडियों में अब तक 1,00,498 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

इसमें से 58,098 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, लेकिन उठान केवल 3,405 मीट्रिक टन का हो पाया है। आंकड़ों के अनुसार, खरीदे गए धान का करीब 5.86 प्रतिशत ही उठान हुआ है। मंडियों में धान के ढेर लगे हैं। उठान में देरी से किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान उठान में लगे ट्रकों की लाइव लोकेशन बार-बार बंद हो रही है। बताया जा रहा है कि मंडी के अंदर से ट्रक जैसे ही गेट की ओर बढ़ता है, उसकी लोकेशन बंद हो जाती है। ऐसे में आउट गेटपास काटने में परेशानी आती है। इसी तरह मंडी से बाहर निकल चुके ट्रकों की लोकेशन उपलब्ध नहीं होने से उनके रास्ते और राइस मिल तक पहुंचने की निगरानी प्रभावित होती है।
अनाज मंडी जगाधरी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मुनीष कांबोज ने कहा कि लाइव लोकेशन बंद होने से उठान में बड़ी दिक्कत आ रही है। अधिकतर ट्रक मंडियों में ही खड़े हैं और उठान लगभग ठप है। उन्होंने सरकार से तकनीकी समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। उनका कहना है कि समस्या दूर नहीं हुई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। संवाद
धान सुखाने के लिए जगह नहीं
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि मंडियों में चारों तरफ धान के ढेर लगे हैं। किसानों को धान सुखाने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही। इस समस्या को लेकर किसान मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला भी लगा चुके हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान जिला सचिवालय में धान से भरी ट्रालियां खाली करेंगे। किसानों की मांग है कि उठान व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि मंडियों में जगह खाली हो और फसल बेचने व सुखाने में आ रही दिक्कतों से राहत मिल सके।

मंडियों से धान उठान में तेजी लाई जा रही है। पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए मुख्यालय स्तर पर तकनीकी बदलाव होते रहते हैं। निर्धारित मानकों के हिसाब से ही धान खरीदा जा रहा है। - नितिश सिंगला, डीएफएससी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed