{"_id":"6379e3c7aa183231972b9e72","slug":"yamunanagar-bag-filled-with-gunfire-shell-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: यमुनानगर में मिला बंदूक की गोलियों के खोल से भरा कट्टा, बम निरोधक दस्ते ने खंगाला इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: यमुनानगर में मिला बंदूक की गोलियों के खोल से भरा कट्टा, बम निरोधक दस्ते ने खंगाला इलाका
Sun, 20 Nov 2022 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 20 Nov 2022 01:52 PM IST
सार
दअरसल पुराना हमीदा में गोगा माड़ी के पास खाली जगह पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। वहां पर एक कट्टा पड़ा था। जिसे बच्चे यहां से वहां खींच रहे थे। तभी कट्टा एक साइड से फट गया और उसमें से बंदू की गोलियों के खोल निकल कर जमीन पर गिरने लगे।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर शहर के पुराना हमीदा क्षेत्र में बंदूक की गोलियां के सिक्के (कारतूस का पीतल वाला हिस्सा) से भरा प्लास्टिक बैग मिलने के बाद रविवार की सुबह सर्च अभियान चलाया गया। आसपास विस्फोटक होने की आशंका से बम और डॉग स्क्वॉयड की मदद से छानबीन की गई, लेकिन कहीं कुछ न मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
खास बात यह है कि जिस जगह पर कारतूस के अगले हिस्से से भरा प्लास्टिक बैग बरामद किया गया है, वहां से कुछ दूरी पर ही पुलिस चौकी है। हमीदा पुलिस चौकी अब यह जांच कर रही है कि आखिर यह बैग कहां से आया और इसे कौन लेकर आया। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम पुराना हमीदा क्षेत्र में गोगा माड़ी के पास खाली पड़ी कच्ची जमीन पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें मिट्टी में दबा एक प्लास्टिक का बैग मिला, जिसे बच्चों ने निकालने का प्रयास किया। तभी वह एक साइड से फट गया और उसमें से बंदूक की गोलियों के सिक्के निकल कर जमीन पर गिरने लगे।
विज्ञापन
तभी वहां खड़े कुछ लोगों की नजर उस पर गई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाते ही हमीदा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। साथ ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। भारी मात्रा में कारतूस का अगला हिस्सा मिलने की सूचना के बाद आसपास विस्फोटक होने की आशंका जताई गई।
इसे देखते हुए रविवार सुबह ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। फिर टीम ने खोजी कुत्तों के साथ आसपास कई घंटे तक छानबीन की, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। जांच के दौरान पुलिस ने एहतियातन उस जगह के आसपास रहने वाले लोगों को घरों से निकाल कर दूर भेज दिया था।
हमीदा चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया है कि कुछ दिन पहले यहां पर एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी व कबाड़ डाल गया था। अब ट्रैक्टर-ट्राली चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि मामले में उससे पूछताछ की जा सके।
गोलियों के हिस्से का वजन 32 किलो 180 ग्राम, लोगों में डर
पुलिस ने सिक्कों से भरे कट्टे को अपने कब्जे में लेकर वजन भी कराया। कांटे पर रखकर उनकी तुलाई की गई तो वजन 32 किलो 180 ग्राम निकला। इतनी बड़ी मात्रा में गोलियों का हिस्सा मिलने से आशंका जताई जा रही है कि इससे निकला बारूद काफी खतरनाक हो सकता है। यही कारण है कि न सिर्फ पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है, बल्कि क्षेत्रवासी भी डरे सहमे नजर आए।
एसपी बोले- जांच की जा रही
एसपी मोहित हांडा ने बताया कि गोलियों के सिक्के मिलने के बाद किसी तरह की लापरवाही नहीं बरत सकते, इसलिए बम निरोधक दस्ते से भी एरिया की जांच कराई गई। गोलियों के सिक्के कहां से आए इसकी जांच की जा रही है।