फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Asha workers protest and burn effigy on the highway

Yamunanagar: आशा कर्मियों ने प्रदर्शन कर हाईवे पर फूंका पुतला, पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोका

Tue, 10 Oct 2023 05:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 05:44 PM IST
सार

जिलेभर की आशा कर्मी प्रदर्शन के लिए सुबह गुप्ता पैलेस के बाहर एकत्रित हुईं। पुलिस ने आशा कर्मियों को मंत्री की कॉलोनी के गेट पर बेरिकेड्स लगाकर रोका। 

विज्ञापन
Yamunanagar: Asha workers protest and burn effigy on the highway
पुतला फूंकते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनानगर के जगाधरी में मांगों को लेकर आशा कर्मियों ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के आवास की तरफ कूच किया और रोष प्रकट करते हुए सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ डीएसपी अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के लिए आशाकर्मी गुप्ता पैलेस के पास एकत्रित हुईं।

विज्ञापन


यहां से पुतला लेकर शव यात्रा निकाली। कर्मियों को पुलिस ने मंत्री के आवास से पहले कॉलोनी के गेट के बाहर जगाधरी पांवटा पर बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया। आशा कर्मियों ने मंत्री के घर के सामने पुतला फूंकने की बात कही। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा कर शांत किया।
विज्ञापन


इसके बाद आशाकर्मियों ने जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे के बीच पुतला रख नारेबाजी की, फिर उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान नीरूबाला ने किया। जबकि संचालन पूजा खेड़की ने किया। आशा कर्मियों ने डीडीओ श्यामलाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसके कुछ देर बाद आशा कर्मी अनाजमंडी स्थित धरना स्थल पर लौट आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान नीरूबाला ने कहा आशाकर्मियों की हड़ताल को 63 दिन हो गए हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर गंभीरता से चर्चा नहीं की जा रही। आशा कर्मियों में सरकार के प्रति हर दिन रोष बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन को सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन ने समर्थन दिया।

सीटू प्रधान रामकुमार कांबोज, आंगनबाड़ी प्रधान सरबती देवी ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। आरोप लगाया कि मंत्रियों व नेताओं के चेहतों को आंगनबाड़ी में भर्ती किया जा रहा है। पूर्व में काम कर रही कर्मियों को निकाला जा रहा है।


इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। वहीं रामकुमार कांबोज, राजेश कुमारी, पूजा ने कहा कि 18 अक्तूबर को उनका महापड़ाव है। यह पड़ाव मंत्री आवास पर होगा। प्रशासन उन्हें मंत्री आवास के पास महापड़ाव के लिए स्थान दे। यदि उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे नेशनल हाईवे पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed