{"_id":"6acd3e3c5226c5af9609e9bd","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-train-while-out-to-fetch-fodder-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164490-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चारा लेने निकले बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चारा लेने निकले बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Tue, 13 Oct 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के गांधी नगर अंडरपास के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक शिव बली शिव कॉलोनी का रहने वाले थेे। वह सुबह पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकले थे। इसी दौरान रेलवे की मेन लाइन पार करते समय हादसा हो गया। जीआरपी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने गांधी नगर अंडरपास के पास एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला।
हादसे में उनके शरीर पर काफी चोटें आई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचा दिया है। शव के पोस्टमार्टम और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर गतिविधि का भी पता लगाया जा रहा है।