फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buckwheat and water chestnut flour being sold in pre-packaged form

Yamuna Nagar News: पैकिंग में बिक रहा कुट्टू-सिंघाड़े का आटा

Tue, 13 Oct 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Buckwheat and water chestnut flour being sold in pre-packaged form
दुकान में पैकिंग के लिए रखा कुट्टू का आटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नवरात्र शुरू होते ही व्रत में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की मांग बढ़ गई है। कई दुकानों पर दुकानदार खुद आटे की पैकिंग करके बेच रहे हैं। इन पैकेटों पर न एक्सपायरी डेट दर्ज है और न ही बेस्ट बिफोर की जानकारी। ऐसे में ग्राहक बिना गुणवत्ता की पुष्टि किए आटा खरीदने को मजबूर हैं।
पहले दुकानों पर खुला आटा मिलता था। ग्राहक आटे का रंग, गंध और बनावट देखकर उसकी स्थिति का अंदाजा लगा सकते थे। नमी होने पर आटे में गांठें पड़ने या फफूंद लगने जैसी स्थिति की पहचान करना भी अपेक्षाकृत आसान था। अब पैकिंग में बिकने के कारण ग्राहक आटे को छूकर या उसकी गंध से जांच नहीं कर सकते।
विज्ञापन

पैकेट के अंदर आटा कैसा है, इसका पता घर पहुंचने पर ही चल पाता है। व्रत के दौरान लोग बड़ी संख्या में इन आटों का सेवन करते हैं। ऐसे में खराब, नमी वाला या दूषित आटा पेट संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है। पैकेट पर गुणवत्ता, पैकिंग और उपयोग की अवधि संबंधी स्पष्ट जानकारी नहीं होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसकी जांच किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में दुकानों पर बिक रहे आटे की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे बिना लेबल और जरूरी जानकारी वाले पैकेट खरीदने से बचें। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग को बाजार में बिक रहे कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के नमूने लेकर जांच करनी चाहिए, ताकि व्रत के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो।


खाद्य सुरक्षा विभाग ने सात नमूने लिए
जगाधरी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को बाजार में कुट्टू, सिंघाड़े का आटे के सात नमूने लिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने जगाधरी के पंसारी बाजार से चार और साढौरा के मुख्य बाजार से तीन नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है। विभाग की ओर से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट आने में करीब 25 दिन लग सकते हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि दुकानदार व्रत के दिनों में ही कुट्टू और सिंघाड़े का आटा रखते हैं। इसलिए इनकी सैंपलिंग निर्धारित समय पर की जा सकती है। विभाग की ओर से नियमित रूप से नमूने लिए जाएंगे। संवाद

दुकान में पैकिंग के लिए रखा कुट्टू का आटा। संवाद

दुकान में पैकिंग के लिए रखा कुट्टू का आटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed