{"_id":"6acd3c8fc5cc249d5704eb91","slug":"lockout-at-market-committee-gates-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164500-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मार्केट कमेटियों के गेट पर कल करेंगे तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मार्केट कमेटियों के गेट पर कल करेंगे तालाबंदी
Tue, 13 Oct 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद मोर्चा के पदाधिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। धान खरीद में आ रही समस्याओं के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान 14 अक्तूबर को जिले की जगाधरी, रादौर, बिलासपुर और छछरौली मार्केट कमेटियों के गेट पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय किसान संगठनों की जिला स्तरीय बैठक में लिया गया।
बैठक में किसानों ने धान खरीद, नमी की जांच, पोर्टल व्यवस्था और फसल उठान में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। किसान अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों में एकत्रित होकर विरोध दर्ज करवाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से धर्मपाल चौहान, भूपेंद्र सिंह और प्यारे लाल तंवरअध्यक्ष मंडल मौजूद रहे। इसमें भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा और अखिल भारतीय किसान सभा (अजय भवन) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
किसान नेताओं ने कहा कि धान में नमी की निर्धारित सीमा 17 प्रतिशत होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। मौसम में बदलाव के चलते नमी अधिक आ रही है। उन्होंने नमी की सीमा बढ़ाकर 21 प्रतिशत करने की मांग की। साथ ही कहा कि मार्केट कमेटी, आढ़तियों और खरीद एजेंसियों की मशीनों में नमी की अलग-अलग रीडिंग आने की शिकायतें हैं।
विज्ञापन
सभी मशीनों की जांच कर नमी मापने की प्रक्रिया में एकरूपता लाई जाए। किसान नेताओं ने हाल ही में बारिश से मंडियों में खराब हुई धान की फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की। बैठक में यादविंद्र कंबोज, दविंद्र सिंह, रूपिंद्र सिंह, नैब सिंह, महिपाल, विजयपाल सिंह और हरभजन सिंह संधू सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।