फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, mahila behosh

धक्का मुक्की : लाइन में लगी दो वृद्धा हुईं बेहोश

Mon, 05 Dec 2016 11:49 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Mon, 05 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
yamuna nagar,  mahila behosh
x - फोटो : x
27 दिन बाद भी बिलासपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक बिलासपुर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लाइन छोटी होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को बैंक में पैसे निकलवाने आई दो वृद्ध महिलाएं धक्का-मुक्की के दौरान गिरकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन

सुबह बैंक खुलने से पहले ही रुपये लेने के लिए बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लाइन में बड़ी संख्या में वृद्ध महिलाएं भी थी। बैंक कर्मचारियों ने बैंक का मेन गेट बंद कर दिया। वे करीब दस लोगों को बैंक के अंदर बुलाते और दरवाजा बंद कर देते। जैसे ही मेन गेट खुलता लोग बैंक के अंदर दाखिल होने के लिए धक्का मुक्की करते। इस दौरान मौहड़ी गांव की फूलवती व शाहपुर गांव की भागवंती बैंक में अंदर दाखिल होने की जद्दोजहद में गिरकर बेहोश हो गई। मौहड़ी की फूलवती को तो पानी पिलाने के बाद भी होश नहीं आया तो एंबुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल बिलासपुर भेजा गया, जहां कुछ समय बाद उसे होश आया। बैंक में पैसे लेने के लिए लाईन में लगे उपभोक्ता जुड्डा शेखान निवासी गुरदेव सिंह रिटायर फौजी, रामकिशन मिलक खास का कहना है कि 30 नवंबर से लेकर वे हर रोज पीएनबी बैंक बिलासपुर में अपने खाते में जमा रुपये लेने के लिए लाइन में लग रहे है। परंतु उन्हें रुपये नहीं मिले जब भी उनका नवंबर आता है बैंक वाले लिखकर लगा देते है कि कैश खत्म हो गया। फोजी गुरदेव सिंह का कहना है कि उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ दवाई लेने के लिए जाना था, कैश न मिलने के कारण वे पिछले कई दिनों से परेशान हैं। गुरदेव सिंह का कहना है कि कैश की किल्लत की परेशानी के जिम्मेदार बैंक कर्मचारी भी हैं, चूंकि बैंक मनेजर व बैंक कर्मी अपने चहेते लोगों को शाम के समय बुलाते हैं व जितने भी उनके चहेते चाहे उतने पैसे आराम से दे देते हैं। कुछ लोगों को लाइनों में लगने के बाद भी रुपये नहीं मिल रहे। उनका कहना है कि जिस दिन से नोटबंदी हुई है उस दिन से लेकर आज तक बैंक खाताधारकों की डीटेल चेक होनी चाहिए, ताकि पता चल सके की किस खाताधारक को कितनी रकम दी गई है। पीएनबी बैंक बिलासपुर के बाहर लाईन में लगे उपभोक्ताओं कहना है कि इसी बैंक में यह समस्या है इसके सामने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला व अन्य बैंकों में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

जितना कैश आता है, बांट देते है : बैंक मैनेजर
पीएनबी बैंक प्रबंधक संधु ने कहा कि  बैंक  के अंदर कोई दिक्कत नहीं है। सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सोमवार को बैंक में 6 लाख रुपये आए थे, जो उन्होंने करीब ढाई बजे तक उपभोक्ताओं में बांट दिए। कुछ लोग लाइन में लगे हुए अंदर आने के लिए धक्का मुक्की कर रहे थे। इस दौरान दो बुजुर्ग महिला गिर गईं। जितना कैश आता है, उसे रोज बंाट दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed