फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Workers took out the funeral procession of the government

वर्कर्स ने सरकार की शव यात्रा निकाल किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Workers took out the funeral procession of the government
यमुनानगर। मांगों को लेकर 65वें दिन आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वीरवार को सरकार के विरोध में रोष मार्च निकाला। इसके लिए संयुक्त तालमेल कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड यूनियन कार्यालय के सामने जमा हुईं। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान रेखा सैनी ने किया। इस दौरान वर्कर्स ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सभी वर्कर्स, हेल्पर्स, रिटायर्ड संघ व सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, सदस्य व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे। यहां बधाना ने कहा कि आठ दिसंबर से प्रदेश भर की 40 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। प्रधानमंत्री ने सितंबर 2018 में वर्कर्स के मानदेय में 1500 व हेल्पर्स के मानदेय में 750 रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने मार्च 2018 में विधानसभा सत्र में वर्कर्स को कुशल व हेल्पर्स को अकुशल कर्मचारी का दर्जा व मानदेय महंगाई भत्ते से जोड़ने की दोनों घोषणा की थी। आंगनबाड़ी वर्कर्स दोनों घोषनाएं लागू करने की मांग कर रही हैं। दोनों वर्कर्स व हेल्पर्स का हक है, जो केंद्र व प्रदेश की सरकार ने दिया था। सरकार उक्त घोषणाओं को लागू करने की बजाय आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स को बर्खास्त कर रही है। उन पर मुकदमे दर्ज कर हड़ताल कुचलने का प्रयास कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि शुक्रवार को सभी वर्कर्स सिविल अस्पताल के पास सुबह 10 बजे एकत्र होंगी। वहां से जुलूस की शक्ल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के कार्यालय का घेराव करेंगी। रेखा ने कहा कि सरकार के कहने पर हमें प्रशासन द्वारा धमकियां भी दिलवाई जा रही हैं। हमारे घरों पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर भेजकर बर्खास्त के नोटिस चिपकाए जा रहे हैं। लेकिन वर्कर्स इन हथकंडों से डर कर पीछे हटने वाली नहीं हैं। इस दौरान एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौढे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, रिटायर्ड संघ से जिला सचिव जोत सिंह रावत, राजबीर पिंडोरा, सीटू से विनोद कुमार त्यागी, रोशनलाल, आंगनबाड़ी से जिला सचिव सुनीता करेड़ा, उप प्रधान सुनीता सुघ, ब्लॉक प्रधान दयावती, रविंद्र कौर, अंजू, शशि, गुरजोत, कर्मो देवी, पुष्पा, दीपमाला, सुनैना शर्मा, प्रोमिला, सुलोचना, रजनी, मीना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed