{"_id":"62dc5fea19f5a144056e5934","slug":"woman-assaulted-by-husband-and-father-in-law-for-not-giving-birth-to-son-case-registered-yamuna-nagar-news-knl115616453","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को जन्म न देने पर महिला के साथ पति व ससुर द्वारा मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को जन्म न देने पर महिला के साथ पति व ससुर द्वारा मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
साढौरा। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने लगातार दो बेटियों को जन्म देने से नाराज पति व ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बेटा पैदा न करने के लिए उसे काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। यही नहीं उसका ससुर उसको बेटा पैदा करने के लिए उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2018 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसने लगातार दो बेटियों को जन्म दिया। बेटा न पैदा करने से नाराज उसका पति व ससुर उसके साथ मारपीट करते रहे हैं। यही नहीं ससुर तो बेटा पैदा करने के लिए महिला को उसके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा है। लेकिन उसके द्वारा इनकार करने पर भी उसके साथ मारपीट की जाती रही है। उसके साथ मारपीट में चार अज्ञात लोग भी शामिल रहे हैं। 19 जुलाई को भी उसके ससुर व पति ने उसके साथ मारपीट की। उन दोनों से बचने के लिए वह पड़ोस में रहने वाले पूर्व सरपंच के घर पहुंच गई। आरोपियों ने पूर्व सरपंच के घर पहुंचकर भी उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। पूर्व सरपंच ने उसके परिवार वालों ने उसे बचाया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया।
साढौरा थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि महिला के बयानों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसके पति व ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।