फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   wife, husband, arrested

पत्नी ने बेड से दिया धक्का, फर्श पर गिरा पति, सिर में चोट लगने से मौत

Fri, 13 Sep 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
wife, husband, arrested
बिलासपुर के खेड़ा मोहल्ले में किराए पर रहने वाले दंपती के बीच आधी रात को झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों में हाथापाई हो गई और पत्नी ने अपने पति को बेड से धक्का दे दिया। जिसके चलते वह फर्श पर गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, मृतक के पिता ने पुत्रवधू पर सिर में किसी चीज से वारकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला ज्यादातर समय मोबाइल पर व्यस्त रहती थी, इसी को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। इसी के चलते पुत्रवधू ने बेटे की हत्या की है। सूचना मिलने पर बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोबाइल पर व्यस्त रहने को लेकर दोनों में रहती थी अनबन : जगाधरी के डीडी अग्रवाल स्कूल के पास रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि उसका बेटा रवि शर्मा (31) बिलासपुर में जगदम्बा क्लाथ हाउस पर सेल्समैन की नौकरी करता था। वर्ष 2013 में उसके लड़के रवि की शादी पंजाब के लुधियाना जिले के अमरपुरा फीडगंज निवासी सपना से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक चलता रहा। लेकिन उसके बाद उसके बेटे रवि शर्मा व पुत्रवधू सपना में फोन को लेकर अनबन होने लगी। उसकी पुत्रवधू ज्यादातर समय फोन में ही लगी रहती थी। इसके लेकर उनमें कई बार झगड़ा हुआ। जिसको लेकर उसने उन दोनों को बेदखल कर दिया था। लगभग एक साल पहले उसका बेटा व पुत्रवधू दोनों बिलासपुर के खेड़ा मोहल्ला में किराए पर रहने लग गए। वीरवार अलसुबह करीब पांच बजे उसकी पुत्रवधू ने उन्हें फोन पर बताया कि उसका व पति का आपस में झगड़ा हो गया। उसने बेड से उसे धक्का दे दिया। जिससे वह फर्श पर गिर पड़ा। लेकिन उसके बाद नहीं उठ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर से निकल रहा था खून, नीचे लगाया हुआ था तकिया : विनोद ने बताया कि सूचना पर वो अपने बड़े लड़के भास्कर उर्फ गोल्डी व अन्य परिजनों के साथ बिलासपुर पहुंचे। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसका लड़का रवि कमरे में फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके सिर में गहरी चोट थी। सिर से खून निकल रहा था। सिर के नीचे तकिया लगाया हुआ था। विनोद का आरोप है कि रवि के सिर में जो चोट लगी हुई थी, वो फर्श पर गिरने की नहीं थी। यह चोट उसकी पुत्रवधू सपना ने किसी चीज से मारी थी। यह चोट लगने से उसके लड़के रवि की मौत हुई।
पति व बच्चों को कमरे में बंद करके चली गई थी मायके : विनोद ने बताया कि वर्ष 2017 में उसके बेटे व पुत्रवधू का फोन पर व्यस्त रहने के कारण आपस में झगड़ा हुआ था। उसके बाद उन्होंने दोनों का समझौता कराया। फरवरी 2018 में दोनों में फिर मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसकी पुत्रवधू अपने दोनों बच्चों व उसके बेटे रवि को कमरे में बंद करके अपने मायके लुधियाना चली गई थी। 13-14 दिन बाद उसकी पुत्रवधू अपने माता-पिता के साथ बुड़िया चौकी पहुंची और अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर फिर लुधियाना चली गई। करीब एक साल लुधियाना रही। इसके बाद उसकी पुत्रवधू बिलासपुर में उसके बेटे के पास आई। जहां वो दोनों अपने बच्चों के साथ रहते थे।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मां भी गई जेल : मृतक रवि को पांच साल की बेटी कृतिका और तीन साल का बेटा युवराज है। रवि की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, मृतक के पिता विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया हुआ है। पिता की मौत के बाद मां के भी जेल जाने से दोनों बच्चों का भविष्य संकट में चला गया है। एक मोबाइल के कारण पूरा परिवार उजड़ गया।

व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी महिला पर हत्या के आरोप में केस दर्जकर लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
- राकेश कुमार, एसएचओ, थाना बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed