{"_id":"67eaec5c0c3f2ce961073a7d","slug":"when-crowd-gathered-to-pay-property-tax-additional-counters-were-set-up-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-135446-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संपत्ति कर जमा करने के लिए उमड़ी भीड़ तो लगे अतिरिक्त काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संपत्ति कर जमा करने के लिए उमड़ी भीड़ तो लगे अतिरिक्त काउंटर
Tue, 01 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चालू वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने के अंतिम तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को नगर निगम के तीनों कार्यालय खुले रहे। तीनों दिन कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम दिन टैक्स जमा करने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाने पड़े।
वित्त वर्ष के अंतिम सप्ताह में लगभग तीन करोड़ 35 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया गया। वित्त वर्ष में लगभग 15 करोड़ 52 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स निगम के खाते में जमा हुआ। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अधिक से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए अनेक प्रयास किए गए। एक लाख प्रॉपर्टी टैक्स से अधिक के बकाएदारों की संपत्ति सील कर टैक्स वसूला गया।
निगम कर्मियों की ओर से बकायेदारों को फोन कर टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त निगम द्वारा 50 हजार से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के प्रॉपर्टी मालिकों को भी फोन कर टैक्स जमा कराने का आह्वान किया गया। जिसके चलते नगर निगम के पास 31 मार्च शाम पांच बजे तक लगभग 15 करोड़ 52 लाख रुपये के करीब संपत्ति कर जमा हुआ। रात 12 बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ।
विज्ञापन
शनिवार, रविवार और सोमवार को ईद के अवकाश के दिन भी तीनों निगम कार्यालयों के सुविधा केंद्र खुले रहे। 18 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के बिना 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि थी। शनिवार को निगम कार्यालयों में लगभग 77.72 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया गया। रविवार को करीब 33 लाख और सोमवार को शाम पांच बजे तक 70.80 लाख टैक्स जमा किया गया।