फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water level of Hathini Kund Barrage increased, 18 gates were opened

Yamuna Nagar News: हथिनी कुंड बैराज का बढ़ा जलस्तर, 18 गेट खोले गए

Thu, 07 Aug 2025 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 Aug 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
Water level of Hathini Kund Barrage increased, 18 gates were opened
यमुनानगर। जिले की सीमा के साथ लगती शिवालिक की पहाड़ियों में भारी बारिश होने पर हरियाणा-उत्तरप्रदेश की सीमा पर बने हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया है। बैराज पर बुधवार को 73,749 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने पर बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए और पानी को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

यह पानी 72 घंटे में दिल्ली में पहुंचेगा। हालांकि सिंचाई विभाग की तरफ से बैराज पर सामान्य स्थिति बताई गई है, लेकिन यदि पहाड़ों पर और अधिक मूसलाधार बारिश हुई तो बैराज का जलस्तर एक लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है। पहाड़ों पर बारिश होने पर हथिनी कुंड बैराज पर सुबह पांच बजे से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था और यह 73,749 क्यूसेक दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे की गेज के मुताबिक यमुना में आया उफान धीरे-धीरे कम होने लगा। 7 बजे नदी का जलस्तर 68,919 क्यूसेक, 8 बजे 63,986 क्यूसेक व 9 बजे 59,933 क्यूसेक रहा। दोपहर 2 बजे अचानक फिर यमुना नदी के जलस्तर बढ़कर 67 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया।
विज्ञापन

अभी तक यमुना नदी में गत 22 जुलाई को 64 हजार 610 क्यूसेक पानी की बाढ़ आई। बता दें बैराज पर सामान्य दिनों में तीन से पांच हजार क्यूसेक जलस्तर रहता है। हालांकि अभी स्थिति सामान्य है पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की तरफ से बैराज के इंचार्ज को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें इस सीजन में अभी तक बैराज पर पानी 70 हजार क्यूसेक पानी आया था। उधर, सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग कहना है पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा है। सभी गेट खोल दिए गए थे। अभी स्थिति सामान्य चल रही है। पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed