फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Warning of agitation against private schools

Yamuna Nagar News: निजी स्कूलों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Tue, 23 Apr 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Apr 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation against private schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। निजी स्कूलों की मनमानी व विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए अभिभावक सेवा मंच ने नेहरू पार्क बैठक की। बैठक में अभिभावकों ने स्कूलों की मनमानी के खिलाफ व बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीसी व एसपी से मिलकर मांग करने की योजना बनाई। साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गगई
अभिभावकों ने हादसे में जान गंवाने वाली स्कूली बच्चियों हिमानी व मिस्टी के लिए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उद्योग व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि मृतका हिमानी के पिता की मांग पर पुलिस से जोमेटो कंपनी पर भी केस दर्ज करने की मांग की जाएगी। इसके लिए एसपी मुलाकात की जाएगी। मित्तल ने कहा कि जिस बाइक ने ऑटो की टक्कर मारी वह 18 साल पुरानी थी। कंपनी ने 18 साल पुराने वाहन पर युवक को गलत तरीके से काम करने की अनुमति दी, जबकि वाहन 15 साल में वाहन एक्सपायर हो जाता है।मृतका के परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

अधिवक्ता साहिब सिंह गुर्जर ने कहा कि स्कूलों में अभिभावकों से संचालक मनमाने तरीके से पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल पब्लिक स्कूलों की तरह एनुअल चार्ज, निजी किताबों के सेट बेच रहें हैं। एक्टिविटी चार्ज, मेटीनस चार्ज इत्यादि से अभिभावकों को लूटा जा रहा है। अभिभावक शैंकी गुप्ता ने कहा कि शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा अभिभावक सेवा मंच आगामी दो तीन दिन में ही बड़ा आंदोलन करने खड़ा करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी स्कूलों पर आगामी 48 घंटों में सख्त कार्रवाई न हुई तो ये आंदोलन बहुत ही लंबा चलेगा। महेंद्र मित्तल ने कहा कि सरकारी 1100 अध्यापकों को भी सरकार जल्द से जल्द भर्ती करे। तबादले से खाली अध्यापकों के पद भरे जाएं। उन्होंने कहा कि यदि विभाग इस पर कार्रवाई नहीं करता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुमन वाल्मीकि, अरुणा कौशिक, विपिन गुप्ता, संदीप गांधी, अनुराग सिंगला, रजत, चेतन भिक्षु, महेश पासी फौजी, सुरेश धीमान, रोहित, गगन, वरुण शर्मा, कमल धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed