फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wanted arrested for demanding extortion from Dhaba operator

ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने वाला वांटेड गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wanted arrested for demanding extortion from Dhaba operator
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने रादौर में ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने समेत 13 मामलों में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी गांव अलाहर अंशुल उर्फ खन्ना को गिरफ्तार किया है। पुलिस की आरोपी की तलाश में काफी समय से लगी हुई थी। बीते नौ मई को भी उसे पकड़ने के लिए स्पेशल पुलिस टीम अलाहर गई, लेकिन तब वह चकमा देकर फरार हो गया। अब पुलिस ने उसके गांव में दबिश देकर उसे काबू किया है। अंशुल को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

इंचार्ज नरेंद्र खटाना ने बताया कि अंशुल उर्फ खन्ना ने अपने साथी रादौर निवासी कुलदीप व राहुल के साथ रादौर के ही साहिल सेतिया को धमकी दी थी। साहिल का कुलदीप के साथ लेन देन था। जिसके चलते ही कुलदीप, अंशुल व राहुल उसके पास पहुंचे थे और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अंशुल ने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया था। इस मामले में रादौर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी कुलदीप व राहुल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि अंशुल फरार चल रहा था। इसके अलावा आरोपी अंशुल ने आठ अप्रैल को सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड पर गोल्डी ढाबा के संचालक हरीश से रंगदारी मांगी थी। धमकी दी थी कि यदि उसे ढाबा चलाना है, तो उसे हफ्ता देना होगा। इस मामले में भी उस पर केस दर्ज हुआ है। आरोपी अंशुल उर्फ खन्ना पर हत्या के प्रयास, लड़ाई झगड़े व लूट जैसे 13 संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस की स्पेशल सेल के साथ हुआ था आमना सामना
ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने के केस में वांटेड गांव अलाहर निवासी अंशुल उर्फ खन्ना को नौ मई को स्पेशल सेल की टीम पकड़ने गई थी। जब पुलिस उसके गांव में जा रही थी तो रास्ते में ही अलाहर के पास पुलिस को खन्ना एक युवक के साथ वीआईपी नंबर की क्रूज कार में जाते दिखा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह कार को खेतों से भगाते हुए भागने लगा। कार फंसने पर वह अपने साथी के साथ पैदल भाग निकला था। पुलिस ने मौके से जो कार बरामद की है, वह रादौर के एक व्यापारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2020 में युवक को मारी थी गोली
दो साल पहले मुठभेड़ के बाद पकड़े गए खन्ना पर कई आपराधिक केस हैं। जून 2020 में उसने रादौर में एक युवक को गोली मारी थी। जिसके बाद सीआईए वन की टीम उसे और उसके साथियों का पीछा कर रही थी। गुमथला के पास आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खन्ना और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि रादौर में वह कई लोगों से रंगदारी वसूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed